/newsnation/media/post_attachments/images/2023/11/12/mixcollage-12-nov-2023-05-08-pm-7985-65.jpg)
Happy Govardhan Puja 2023( Photo Credit : NEWS NATION)
Happy Govardhan Puja 2023: पंचांग के अनुसार इस वर्ष गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को मनाया जाएगा. बता दें कि इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है. यह त्योहार हर साल कार्तिक माह की प्रतिपदा तिथि के दौरान दिवाली के अगले दिन या फिर एक दिन बाद आता है. लेकिन यह प्रतिपदा तिथि के प्रारंभ होने के समय पर निर्भर करता है. गोवर्धन पूजा के दिन भगवान गोवर्धन यानी गिरिराज जी की पूजा की जाती है. इसके साथ ही श्री कृष्ण की पूजा का भी विधान है. गोवर्धन पूजा के खास मौके पर हर कोई एक दूसरे को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हैं. यदि आप भी अपने करीबियों और दोस्तों को शुभकामना संदेश देना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा मैसेज लेकर आए हैं. आइए जानते हैं.
लोगों की रक्षा करने, एक अंगुली पर पहाड़ उठाया
उसी कन्हैया की याद दिलाने, गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया!
गोवर्धन पूजा 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं
हर खुशी आपके द्वार आए, जो आप मांगे उससे अधिक पाए
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएऔर यह पर्व आप खुशी से मनाए!
गोवर्धन पूजा 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं
आंधी तूफान से वो डरते हैं, जिनके मन में प्राण बसते हैं,
वो मौत देखकर भी हंसते हैं, जिनके मन में कृष्ण कन्हैया बसते हैं.
गोवर्धन पूजा 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं
घमंड तोड़ इंद्र का, प्रकृति का महत्व समझाया
ऊंगली पर उठाकर पहाड़, कान्हा ही रक्षक कहलाया!
गोवर्धन पूजा 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं
कृष्ण की शरण में आकर, भक्त नया जीवन पाते है
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन हम सच्चे मन से मनाते है!
गोवर्धन पूजा 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं
मुरली मनोहर, ब्रिज के धरोहर,
वो नंदलाला गोपाला,
बंसी की धुन पर दुख हरने वाला,
सब मिलकर मचाए गोवर्धन पूजा की धूम
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
प्रेम से जो ले कृष्ण का नाम,
पूरे होंगे सारे अधूरे काम,
आज काम न करना कोई दूजा,
आज तो करना है गोवर्धन पूजा
गोवर्धन पूजा की बधाई!
लोगों की रक्षा करने
एक अंगुली पर पहाड़ उठाया,
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया!
गोवर्धन पूजा की बधाई!
ये भी पढ़ें -
Hanuman Chalisa: तुलसीदास ने जेल में कैसे की थी हनुमान चालीसा की रचना
Source : News Nation Bureau