Republic Day 2026 Rangoli Design: गणतंत्र दिवस पर घर और ऑफिस में बनाएं ये खूबसूरत तिरंगा रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

Republic Day 2026 Rangoli Design: गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के रंगों से बनी रंगोली सजावट का सबसे अच्छा तरीका मानी जाती है. ऐसे में अगर आप इस बार अपने घर या ऑफिस को खास लुक देना चाहते हैं, तो आप खूबसूरत तिरंगा रंगोली डिजाइन बना सकते हैं.

Republic Day 2026 Rangoli Design: गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के रंगों से बनी रंगोली सजावट का सबसे अच्छा तरीका मानी जाती है. ऐसे में अगर आप इस बार अपने घर या ऑफिस को खास लुक देना चाहते हैं, तो आप खूबसूरत तिरंगा रंगोली डिजाइन बना सकते हैं.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Republic Day 2026 Rangoli Design

Republic Day 2026 Rangoli Design

Republic Day 2026 Rangoli Design: पूरा देश इस साल 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. इस खास मौके पर जहां एक ओर देशभक्ति का नजारा देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर ऑफिस में सजावट के जरिए भी लोग राष्ट्रीय पर्व की खुशी मनाते हैं. गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के रंगों में बनी रंगोली सजावट का सबसे अच्छी तरीका मानी जाती है. ऐसे में अगर आप भी इस बार अपने घर या ऑफिस को खास लुक देने का सोच रहे हैं तो आप इन खूबसूरत रंगोली डिजाइन से सजा सकते हैं, जिसे देखकर हर कोई तारीफ करते नहीं थकेगा. 

Advertisment

ये हैं 6 खूबसूरत तिरंगा रंगोली डिजाइन

अशोक चक्र वाली रंगोली 

इस गणतंत्र दिवस पर आप कुछ अलग और हटके ट्राई करना चाहते हैं तो तिरंगे के रंगों वाली अशोक चक्र ट्राई कर सकते हैं. इस क्लासिक डिजाइन में बीच में गहरे नीले रंग का अशोक चक्र बनाया जाता है जिसके चारों ओर केसरिया, सफेद और हरे रंग के गोलाकार पैटर्न होते हैं. यह डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ बहुत खूबसूरत दिखाई देती है. 

भारत के नक्शे वाली रंगोली

इसके अलावा आप इस गणतंत्र दिवस पर भारत के नक्शे वाली रंगोली भी बना सकते हैं. इसे आप ऑफिस या घर पर भी ट्राई कर सकते हैं. सोसायटी के गेट के लिए भारत के नक्शे की आउटलाइन वाली रंगोली बना सकते हैं. यह रंगोली पूरे डिजाइन को बहुत खास बनाता है. 

राष्ट्रीय पक्षी मोर की रंगोली 

इसके अलावा अगर आप तिरंगा मोर मोटिफ रंगोली भी बना सकते हैं. भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर को तिरंगे रंगों में दर्शाती यह रंगोली बहुत आकर्षक लगती है. मोर के शरीर में नीले और पंख में केसरिया, सफेद और हरे रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह डिजाइन घर की बालकनी या लिविंग एरिया के लिए अच्छी मानी जाती है.

इको फ्रेंडली फूलों की रंगोली 

आप इको फ्रेंडली फूलों की रंगोली भी बना सकते हैं. इस डिजाइन में केमिकल रंगों की जगह ताजे फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है. केसरिया गेंदे के फूल, सफेद चमेली और हरी पत्तियों से बनी यह रंगोली नेचुरल और फ्रेश लुक देती है जो इंडोर सजावट के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है. 

कमल थीम की तिरंगा रंगोली

आप इस गणतंत्र दिवस पर कमल थीम की तिरंगा रंगोली भी बना सकते हैं. यह हमारे राष्ट्रीय फूल कमल पर आधारित रंगोली पारंपरिक और आकर्षक मानी जाती है. कमल की पंखुड़ियों को केसरिया और सफेद रंग से आप भर सकते हैं, जबकि नीचे की पत्तियों को हरे रंग से सजाया जा सकता है. यह डिजाइन किसी भी एंट्रेंस को खास बना देती है.

मिनिमलिस्ट तिरंगा बॉर्डर वाली रंगोली

वहीं अगर आपके पास जगह या समय कम हो तो आप मिनिमलिस्ट तिरंगा बॉर्डर वाली रंगोली भी बना सकते हैं. इस रंगोली को आप दरवाजे या दीवार के किनारे पर बना सकते हैं. छोटे डॉट, बेबी लाइन या फूलों के सिंपल पैटर्न से बनी यह रंगोली आपके एंट्रेंस को और खूबसूरत बना देगी.

यह भी पढ़ें: Vitamin B12 Deficiency: क्या विटामिन बी12 की कमी का कारण दवाएं हैं? डॉक्टर ने बताई वजह, जानें

Republic Day 77th Republic Day
Advertisment