Maha shivratri 2026: महाशिवरात्रि का व्रत रखने के बाद शरीर में महसूस हो रही है थकान, इन चीजों का करें सेवन बनी रहेगी एनर्जी

Maha shivratri 2026: महाशिवरात्रि के व्रत के बाद सही चीजें खाने से आने वाले समय के लिए भी शरीर में एनर्जी बनी रहती है. ऐसे में अगर आप भी महाशिवरात्रि का व्रत कर रहे हैं हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो व्रत के बाद एनर्जी देंगी.

Maha shivratri 2026: महाशिवरात्रि के व्रत के बाद सही चीजें खाने से आने वाले समय के लिए भी शरीर में एनर्जी बनी रहती है. ऐसे में अगर आप भी महाशिवरात्रि का व्रत कर रहे हैं हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो व्रत के बाद एनर्जी देंगी.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Maha shivratri 2026 Vrat

Maha shivratri 2026 Vrat

Maha shivratri 2026: आज यानी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का त्योहार दुनिया भर में धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है. इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करते हैं और कई लोग दिनभर या पूरी रात व्रत रखते हैं. उपवास के दौरान अनाज का सेवन नहीं किया जाता है. ऐसे में शरीर को वो जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं जिससे एनर्जी बढ़े. यही वजह है कि व्रत खोलने के बाद व्यक्ति थका हुआ महसूस करता है. इसलिए व्रत खोलने के बाद ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या खाएं और क्या नहीं. 

Advertisment

सही भोजन न केवल शरीर को एनर्जी देता है बल्कि पाचन तंत्र को भी कंट्रोल रखता है. अक्सर लोग व्रत खोलते समय जल्दबाजी में तली-भुनी हुई चीजें खा लेते हैं जिससे कमजोरी, गैस की समस्या होने लगती है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि व्रत खोलने के बाद शरीर में एनर्जी रहे तो ये आर्टिकल आपके काम आ सकता है. यहां हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजें लेकर आए हैं जिन्हें खाने से शरीर को एनर्जी मिलेगी. 

व्रत रखने के बाद शरीर में क्यों आती है कमजोरी? 

व्रत रखने के बाद शरीर में कमजोरी इसलिए आती है क्योंकि लंबे समय तक खाना न मिलने से शरीर को एनर्जी देने वाला ग्लूकोज कम हो जाता है. जब शरीर को समय पर पोषण नहीं मिलता तो थकान, चक्कर या सुस्ती जैसा महसूस होने लगता है. इसके अलावा पानी और नमक की कमी भी कमजोरी की बड़ी वजह बनती है. 

एक्सपर्ट से जानें व्रत के बाद क्या खाएं? 

एक्सपर्ट बताते हैं कि घंटों भूखे रहने के बाद शरीर में एनर्जी की काफी कमी हो जाती है जिसकी वजह से सुस्ती, थकान और चिड़चिड़ापन होने लगता है. ऐसे में व्रत खोलने के बाद तेल-मसाले वाली चीजों के बजाए आपको मूंग दाल का पानी पीना चाहिए. मूंग दाल प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत होती है. जिसकी वजह से इसका पानी पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है. आप चाहें तो मूंग दाल के स्प्राउट्स का भी सेवन कर सकते हैं. 

व्रत खोलने के बाद किन चीजों का करें सेवन? 

महाशिवरात्रि का व्रत खोलने के बाद शरीर को दोबारा एनर्जी देने के लिए हल्का और पौष्टिक भोजन का सेवन करें. सबसे पहले गुनगुना पानी या फिर नारियल पानी पीएं इससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है. इसके बाद फल, दही, मूंगफली, साबूदाना या दूध से बनी चीजों का सेवन करें इससे पाचन सही रहता है. बता दें कि व्रत खोलते समय तला-भुना या मसालेदार भोजन से बचना चाहिए ताकि शरीर में एनर्जी बनी रहे और थकान महसूस न हो.

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri Vrat Katha: चित्रभानु भील की कथा पढ़े बिना अधूरा है महाशिवरात्रि का व्रत, यहां पढ़े पूरी कहानी

maha shivratri vrat Maha Shivratri
Advertisment