कपड़ों से नहीं निकल रहा होली का रंग? तो अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खा, जिद्दी से जिद्दी दाग आसानी से हो जाएंगे साफ

Remove Holi Colour Tips: होली खेलने के बाद कपड़े खराब होने की वजह से छुड़ाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में हम आपके लिए कुछ आसान घरेलू नुस्खें लेकर आए है जो आपके कपड़ों के रेशों को नुकसान पहुंचाए बिना जिद्दी से जिद्दी दागों को आसानी से साफ कर देंगे.

Remove Holi Colour Tips: होली खेलने के बाद कपड़े खराब होने की वजह से छुड़ाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में हम आपके लिए कुछ आसान घरेलू नुस्खें लेकर आए है जो आपके कपड़ों के रेशों को नुकसान पहुंचाए बिना जिद्दी से जिद्दी दागों को आसानी से साफ कर देंगे.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Remove Holi Colour Tips

Holi Color Removing Tips Clothes

Holi Color Removing Tips Clothes: होली खेलने के बाद सबसे ज्यादा टेंशन लोगों को कपड़े पर रंग लगने की होती है. इस दिन सब लोग एक-दूसरे को गुलाल-अबीर लगाते हैं और कुछ लोग केमिकल वाले रंग से भी होली खेलते हैं. होली के दिन रंग लगाने और उड़ाने में मजा तो बहुत आता है, लेकिन इस दौरान अगर गलती से आपके कपड़े पर रंग लग जाए तो उसे छुड़ाना काफी मुश्किल हो जाता है. लेकिन अब आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि घर पर कुछ आसान तरीकों से आप अपने कपड़ों पर चढ़ा रंग उतार सकते हैं. चलिए हम आपको कुछ असरदार टिप्स के बारे में बताते हैं जिसके इस्तेमाल से कपड़े पर लगे जिद्दी से जिद्दी रंग भी चुटकियों में गायब हो जाएंगे. 

Advertisment

कपड़ों पर लगें रंग हटाने के घरेलू नुस्खें 

ठंडे पानी से धोएं 

होली खेलने के बाद अगर गलती से आपके महंगे कपड़ों पर रंग लग गया है तो सबसे पहले कपड़ों को ठंडे पानी से धो लें, क्योंकि ऐसे कपड़ों को गर्म पानी में नहीं डालना चाहिए. रंग लगे कपड़ों को हमेशा ठंडे बहते पाने के नीचे उल्टी तरफ से धोएं. ऐसा करने से रंग तुरंत हट जाता है और कपड़ों की पहले जैसी चमक आ जाती है. 

सिरका और डिटर्जेंट का करें इस्तेमाल 

इसके अलावा अगर आपको रंग छुड़ाने में काफी ज्यादा परेशानी हो रही है तो आप रंग लगे कपड़ों को एक बाल्टी ठंडे पानी में एक कप सफेद सिरका और थोड़ा सा डिटर्जेंट डाल दें. दाग वाले कपड़े को इसमें लगभग 30 मिनट भिगोकर रखें. फिर नॉर्मल तरीके से धो लें सिरका दाग को तोड़ने में मदद करता है और रंग हल्का कर देता है. 

बेकिंग सोडा और नींबू 

आपने अक्सर देखा होगा बेकिंग सोडा और नींबू कपड़ों से दाग हटाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं और यह दोनों रंग के दाग को भी निकालने में काफी काम आते हैं. जिद्दी दाग पर बेकिंग सोडा छिड़के और उस  पर थोड़ा नींबू का रस डाल लें. फिर कपड़े को हल्के हाथों से रगड़े और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. उसके बाद आप कपड़े को ठंडे पानी से धो लें यह तरीका सफेद या हल्के रंग के कॉटन कपड़ों के लिए असरदार साबित हो सकता है. 

टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें 

वहीं आप रंग लगे कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग को हटाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले रंग लगे कपड़ों पर नॉन-जेल टूथपेस्ट को लगाकर हल्के हाथ से ब्रश की मदद से रगड़ें. कुछ देर तक कपड़े पर लगे रहने के बाद इसे आप  नॉर्मल तरीके से वॉश कर लें और फिर सुखा लें. टूथपेस्ट वाला  नुस्खा छोटे और हल्के दागों के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: Holi 2026 Skin Care Tips: होली के रंग से स्किन पर एलर्जी हो गई हो तो क्या करें? जानिए बचाव के उपाय और इलाज

how to remove holi color holi color removal tips Holi 2026
Advertisment