बालकनी में कबूतरों के आतंक से है परेशान? तो आजमाएं ये आसान तरीका, दोबारा नहीं आएंगे नजर

बालकनी में बार-बार आने वाले कबूतर गंदगी और बीमारियों की वजह बन सकते हैं. चलिए हम आपको कुछ आसान तरीका बताते हैं जिनसे आप बिना नुकसान पहुंचाए कबूतरों को अपनी बालकनी से दूर रख सकते हैं.

बालकनी में बार-बार आने वाले कबूतर गंदगी और बीमारियों की वजह बन सकते हैं. चलिए हम आपको कुछ आसान तरीका बताते हैं जिनसे आप बिना नुकसान पहुंचाए कबूतरों को अपनी बालकनी से दूर रख सकते हैं.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Balcony Pigeon Control Tips

Balcony Pigeon Control Tips ( AI Image)

How to Get Rid of Pigeons: शहरों में रहने वाले कई लोग कबूतरों की वजह से परेशान रहते हैं. ये अक्सर बालकनी, खिड़की की रेलिंग या गमलों पर आकर बैठ जाते हैं. धीरे-धीरे ये वहां तिनके जमा करके घोंसला भी बना लेते हैं. कबूतरों के पंख और बीट से बालकनी में काफी गंदगी फैल जाती है. कई बार इससे सांस से जुड़ी समस्याएं और एलर्जी भी हो सकती हैं. इसलिए बेहतर है कि कबूतरों को बालकनी में आने से रोका जाए. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान उपाय अपनाकर आप उन्हें बिना नुकसान पहुंचाए दूर रख सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कैसे. 

Advertisment

कबूतरों को बालकनी से भगाने के लिए अपनाएं ये तरीका 

बर्ड स्पाइक्स लगाएं 

अगर कबूतर बार-बार आपकी बालकनी की रेलिंग या छज्जे पर बैठते हैं तो बर्ड स्पाइक्स लगाना आपके लिए अच्छा उपाय हो सकता है. ये स्पाइक्स प्लास्टिक या मेटल के बने होते हैं। इनमें छोटे-छोटे नुकीले हिस्से होते हैं. इससे कबूतर वहां आराम से बैठ नहीं पाते. आप इन्हें रेलिंग, खिड़की के किनारे या छज्जे पर आसानी से लगा सकते हैं. आजकल ये ऑनलाइन और हार्डवेयर दुकानों पर आसानी से मिल जाते हैं. हालांकि अगर घर में छोटे बच्चे हों, तो इन्हें उनकी पहुंच से दूर लगाएं.

एंटी-रोस्टिंग स्पाइक का इस्तेमाल करें

एंटी-रोस्टिंग स्पाइक भी कबूतरों को दूर रखने का एक अच्छा तरीका है. इन्हें दीवारों, खिड़की के किनारों और रेलिंग के प्लेटफॉर्म पर लगाया जाता है. इससे कबूतरों को बैठने की जगह नहीं मिलती. धीरे-धीरे वे उस जगह पर आना बंद कर देते हैं. इस उपाय की खास बात यह है कि इससे पक्षियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता.

बालकनी की सफाई रखें

कबूतर अक्सर उन जगहों पर ज्यादा आते हैं जहां उन्हें खाने के लिए कुछ मिल जाता है. कई लोग रसोई से बचा हुआ अनाज, दाल या रोटियां बालकनी में रख देते हैं. इससे कबूतर वहां आने लगते हैं. अगर आप चाहते हैं कि कबूतर आपकी बालकनी से दूर रहे हैं तो साफ-सफाई करना बेहद जरूरी है. बालकनी में खाने की चीजें जमा न होने दें. 

बर्ड रिपेलेंट डिवाइस का करें इस्तेमाल

आजकल बाजार में अल्ट्रासोनिक बर्ड रिपेलेंट डिवाइस भी उपलब्ध हैं. ये डिवाइस हल्की ध्वनि तरंगें पैदा करते हैं. इंसानों को ये आवाज सुनाई नहीं देती. लेकिन पक्षियों को इससे असहज महसूस होता है. इस वजह से कबूतर उस जगह से दूर रहने लगते हैं. यह तरीका भी सुरक्षित और आसान माना जाता है.

शिकारी पक्षियों की डमी लगाएं

कबूतरों को डराने के लिए आप बालकनी में शिकारी पक्षियों की डमी भी लगा सकते हैं. उल्लू, बाज या सांप जैसी दिखने वाली डमी लगाने से कबूतर डर जाते हैं. उन्हें लगता है कि वहां खतरा है. ध्यान रखें कि इन डमी की जगह कुछ दिनों में बदलते रहें. अगर ये हमेशा एक ही जगह रहेंगी तो कबूतर धीरे-धीरे इनके आदी हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Cholesterol Reducing Tips: कोलेस्ट्रॉल को नैचुरली कम करने के लिए अपनाएं ये 3 ट्रिक्स, नहीं आएगा हार्ट अटैक-स्ट्रोक

pigeon
Advertisment