Homemade Beauty Tip: हल्दी और एलोवेरा से घर पर बनाएं स्किन-फ्रेंडली साबुन, दाग-धब्बों को कहें अलविदा

Homemade Beauty Tip: फेस वॉश करने के बाद आपकी स्किन ज्यादा ड्राई हो जाती है, क्योंकि साबुन लगाने से स्किन का नेचुरल ऑयल भी हट जाता है. आपकी त्वचा मुलायम बनी रहे और फेस पर ग्लो भी आए, इसके लिए घर पर ही साबुन बनाकर तैयार कर सकते हैं.

Homemade Beauty Tip: फेस वॉश करने के बाद आपकी स्किन ज्यादा ड्राई हो जाती है, क्योंकि साबुन लगाने से स्किन का नेचुरल ऑयल भी हट जाता है. आपकी त्वचा मुलायम बनी रहे और फेस पर ग्लो भी आए, इसके लिए घर पर ही साबुन बनाकर तैयार कर सकते हैं.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Homemade Soap

Homemade Soap

Homemade Beauty Tip: आजकल बाजार में स्किन केयर प्रोडक्ट्स की भरमार है. हर ब्रांड अपनी चीज को सबसे बेहतर बताता है. लेकिन कई बार साबुन या फेस वॉश इस्तेमाल करने के बाद त्वचा रूखी महसूस होने लगती है. कुछ प्रोडक्ट्स रंग साफ करने का दावा भी करते हैं, जो लंबे समय में स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में घर पर बना नेचुरल साबुन एक अच्छा विकल्प बन सकता है. यह साबुन न सिर्फ आपकी त्वचा को जेंटली साफ करता है, बल्कि नेचुरल इंग्रेडिएंट्स की वजह से स्किन को पोषण भी देता है. चलिए हम आपको इस आर्टिकल में इसकी सामग्री के बारे में बताते हैं. 

Advertisment

घर पर साबुन बनाने के फायदे

घर का बना साबुन केमिकल फ्री होता है. इससे स्किन ड्राई नहीं होती. यह सेंसिटिव स्किन वालों के लिए भी बेहतर माना जाता है. साथ ही, एक बार सामान खरीदने पर आप कई साबुन तैयार कर सकते हैं, जिससे पैसे भी बचते हैं.

जरूरी सामग्री

2 से 3 बड़े चम्मच बादाम या नारियल का तेल

1 चम्मच ग्लिसरीन

2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल

आधा छोटा चम्मच हल्दी

8 से 10 नीम की पत्तियां

एक मुट्ठी गुलाब की पंखुड़ियां

खुशबू के लिए एसेंशियल ऑयल (टी ट्री या लैवेंडर)

करीब 250 ग्राम सोप बेस

साबुन बनाने की आसान विधि

सबसे पहले नीम की पत्तियों को पीस लें और महीन कपड़े से उसका रस निकाल लें. चाहें तो नीम पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अब गुलाब की पंखुड़ियों को भी पीसकर रस निकालें या सूखी पंखुड़ियों का पाउडर बना लें. इसके बाद गैस पर पानी उबालें और सोप बेस को छोटे टुकड़ों में काट लें. डबल बॉयलर तरीके से बेस को धीरे-धीरे पिघलाएं. जब बेस पूरी तरह पिघल जाए, तो उसमें नीम और गुलाब का रस या पाउडर डालें. अच्छी तरह मिलाएं. 

अब एलोवेरा जेल, तेल, ग्लिसरीन और हल्दी डालें. मिश्रण को तब तक चलाएं, जब तक सब चीजें अच्छे से मिल न जाएं. अंत में अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल डालें. इससे साबुन में नेचुरल खुशबू आएगी. तैयार मिश्रण को सिलिकॉन के सांचे में डाल दें. कुछ घंटों तक उसे जमने दें. जब साबुन सख्त हो जाए, तो सांचे से निकाल लें. अब आपका नेचुरल साबुन इस्तेमाल के लिए तैयार है.

इस साबुन से क्या मिलेगा फायदा? 

इसमें मौजूद तेल त्वचा को पोषण देते हैं. एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट रखता है. ग्लिसरीन नमी बनाए रखती है. हल्दी रंगत निखारने में मदद करती है. नीम त्वचा को इंफेक्शन से बचाता है. गुलाब स्किन को फ्रेश और सॉफ्ट बनाता है. अगर आप अपनी त्वचा को नेचुरल तरीके से केयर देना चाहते हैं, तो यह साबुन एक अच्छा विकल्प है. इसे बनाना आसान है और इसका असर भी लंबे समय तक दिखता है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ क्रैम्प्स ही नहीं पीरियड्स में होते हैं कई तरह के पेन, डॉक्टर से जानिए इसके अलग-अलग टाइप

Skin care tips homemade beauty tips
Advertisment