Holi 2026: इस होली ठंडाई नहीं ट्राई करें ये स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, बनाना है बेहद आसान, नोट कर लें रेसिपी

Holi 2026 Special Drink: होली आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है. इस दिन अगर ट्रेडिशनल ठंडाई से हटकर कोई रिफ्रेशिंग ड्रिंक पीना चाहते हैं तो ये ड्रिंक ट्राई कर सकते हैं. चलिए जानते हैं बनाने की रेसिपी.

Holi 2026 Special Drink: होली आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है. इस दिन अगर ट्रेडिशनल ठंडाई से हटकर कोई रिफ्रेशिंग ड्रिंक पीना चाहते हैं तो ये ड्रिंक ट्राई कर सकते हैं. चलिए जानते हैं बनाने की रेसिपी.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Holi 2026 Special Drinks

Holi 2026 Special Drinks (AI Image)

Holi 2026 Special Drink: होली आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है. होली के दिन घर पर तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. लेकिन इसमें गुझिया से लेकर मट्ठी- नमकपारे तक शामिल है. वहीं अगर ट्रेडिशनल ड्रिंक की बात करें तो होली पर ठंडाई सर्व करते हैं. होली पार्ट तो ठंडाई के बिना अधूरी मानी जाती है. अगर आप इस होली पर मॉकटेल ट्राई कर सकते हैं. चलिए हम आपको यहां अलग-अलग मॉकटेल की रेसिपीज के बारे में बताते हैं. 

Advertisment

होली पर ट्राई करें ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक 

मिंट मोजितो 

अगर आप घर पर होली पार्टी की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप मिंट मोजितो ट्राई कर सकते हैं. ये सबसे पॉपुलर मॉकटेल है जो ज्यादातर लोगों को पसंद आता है. इसके लिए 8 से 10 पुदीना के फ्रेश पत्ते, नींबू के टुकड़े, पिसी शुगर गिलास में डालकर मडलर से क्रश कर लें. इसके बाद आप इसमें क्रश बर्फ कर सकते हैं. इसके अलावा आप चाहे तो सोडा और नींबू का रस एड कर सकते हैं. थोड़ा सा काला नमक भी डाल लें. फिर अच्छे से शेक करें या चम्मच से मिलाएं. 

कुकम्बर बेसिल स्प्रिट्जर

इसके अलावा, होली पार्टी के लिए आप खीरा से बना बेसिल स्प्रिट्जर मॉकटेल भी ट्राई कर सकते हैं जिसे बनाना भी आसान है और गर्म मौसम के लिए बेहतरीन ड्रिंक है. इसके लिए आप एक गिलास में कद्दूकस या कटा हुआ खीरा लें. इसमें तुलसी की पत्तियां डालें, मडलर से क्रश करें. इसमें नींबू का रस और शहद एड करें. ग्लास में क्रश की हुई बर्फ और क्लब सोडा एड कर सकते हैं. 

शर्ली टेंपल मॉकटेल 

अगर आप कोई क्लासिक स्वीट मॉकटेल ट्राई करना चाहते हैं तो शर्ली टेंपल आपके लिए बेस्ट ऑपशन हो सकता है. इसके लिए सबसे पहले आप एक ग्लास लें और इसे आइस क्यूब से भरें. इसमें आपको ग्रेनाडाइन सिरप और नींबू का रस डाल लें. इसमें जिंजर एल या स्पराइट डाल लें. अपनी मर्जी के फ्रूट जैसे ऑरेंज या मार्शियन चेरी से गार्निश करके सर्व करें. 

एप्पल मार्टिनी 

होली के दिन घर पर आए मेहमान को कुछ अलग ड्रिंक सर्व करना चाहते हैं तो एप्पल मार्टिनी ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए आप ग्लास को फ्रीजर में 10 मिनट के लिए रखें, फिर इसमें शेकर में एप्पल जूस, नींबू का रस और कोई भी सिंपल या दालचीनी सिरप एड कर सकते हैं. फिर बर्फ के टुकड़े डालकर शेक करना है. बस तैयार है आपका मॉकटेल. 

यह भी पढ़ें: Holi 2026: रंगों के त्योहार में हाइड्रेशन है जरूरी, पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स, दूर होगी थकान

Holi 2026 holi
Advertisment