/newsnation/media/media_files/2026/02/27/holi-2026-hairstyle-ideas-2026-02-27-16-19-32.jpg)
Holi 2026 Hairstyle Ideas
Holi 2026 Hairstyle Ideas: होली का त्योहार आते ही रंग-गुलाल और मस्ती शुरू हो जाती है. लेकिन रंग खेलने के बाद बालों की हालत खराब हो जाती है. बाल रूखे हो जाते हैं और रंग निकालना मुश्किल हो जाता है. इसलिए जरूरी है सही हेयरस्टाइल चुनना. ऐसे में अगर आप अपने बालों को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे हेयरस्टाइल लेकर आए है जो बालों को सुरक्षित भी रखेंगे और आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे.
होली पर ट्राई करें ये हेयरस्टाइल
रोप ब्रेड पोनीटेल
अगर आप इस होली पर कुछ अलग और हटके हेयरस्टाइल अपनाना चाहते हैं तो आप रोप ब्रेड पोनीटेल हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं. इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले बालों को दो भागों में बांटना होगा. दोनों हिस्सों को ट्विस्ट करें. फिर रस्सी जैसी चोटी बनाकर पोनीटेल में बांध लें. यह फ्रेंच ब्रेड से अलग और ज्यादा कूल लगती है. होली खेलने के लिए यह स्टाइल बहुत काम की है.
साइड ट्विस्ट लो बन
लो बन हर किसी को पसंद आता है. लेकिन साइड से हल्का ट्विस्ट जोड़ने से लुक बदल जाता है. यह हेरस्टाइल सिंपल और एलिगेंट लगती है. चेहरे की शेप को भी अच्छे से निखारती है. कुर्ता, पलाजो और साड़ी हर आउटफिट पर ये हेयरस्टाइल फिट बैठती है.
क्राउन ब्रेड पोनीटेल
क्राउन ब्रेड पोनीटेल बनाने के लिए आप सिर के आगे से पतली चोटी बनाएं. इसे क्राउन की तरह घुमाएं. पीछे जाकर पोनीटेल में जोड़ दें. यह स्टाइल खुले बालों जैसा फील देती है. लेकिन बाल पूरी तरह बंधे रहते हैं.
स्कार्फ बन हेयरस्टाइल
होली के लिए स्कार्फ बन हेयरस्टाइल स्मार्ट ऑप्शन है. बालों में रंगीन स्कार्फ या दुपट्टा लपेटें. फिर उससे बन बना लें. यह बालों को रंग और धूप से बचाता है. साथ ही ट्रेडिशनल और बोहो लुक देता है.
स्पेस बन हेयरस्टाइल
इसके अलावा अगर आप इस होली अपने बालों को रंगों से बचाना चाहते हैं और होली पार्टी में चार चांद लगाना चाहते हैं तो आप स्पेस बन हेयरस्टाइल ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप बालों को दो हिस्सों में बांट लें. दो छोटे-छोटे बन बना लें. यह स्टाइल यंग और फन लुक देती है. दोस्तों के साथ होली पार्टी के लिए यह परफेक्ट है. आप सबसे अलग और क्यूट दिखेंगी.
यह भी पढ़ें: Holi 2026: होली के बाद स्किन और बालों की ऐसे करें देखभाल, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए रिकवरी के टिप्स
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us