/newsnation/media/media_files/2026/03/03/holi-2026-19-2026-03-03-13-42-45.jpg)
Holi 2026 (AI Image)
Holi 2026: होली रंगों का त्योहार और खुशियां बांटने का दिन है. लेकिन तेज धूप और केमिकल रंग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. बार-बार चेहरा धोने से भी स्किन की प्राकृतिक सुरक्षा परत कमजोर हो जाती है. कई बार केमिकल वाले पक्के रंग त्वचा पर जलन, एलर्जी और दाने जैसी समस्याएं पैदा कर देते हैं. ऐसे में अगर आप इस होली अपनी त्वचा का ध्यान रखने चाहते हैं तो डर्मेटोलॉजिस्ट से जानते हैं आसान स्किन केयर टिप्स और सही उपचार के तरीके.
क्या कहते हैं डर्मेटोलॉजिस्ट?
Kaya Limited की डर्मेटोलॉजिस्ट Dr. Purva Kundu के अनुसार, कई सिंथेटिक रंगों में हानिकारक डाई और धातुएं होती हैं. ये त्वचा पर तुरंत असर डाल सकती हैं. समय पर त्वचा की देखभाल न की जाए तो नुकसान पहुंच सकता है.
बचाव और उपचार के आसान तरीके
1. कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस या एलर्जी
Kaya Limited की डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, रंग लगाने के कुछ घंटों बाद लालिमा और खुजली हो सकती है. त्वचा में जलन भी महसूस होती है. ऐसे में साबुन-रहित माइल्ड क्लींजर का उपयोग करें. सेरामाइड या पैंथेनॉल युक्त मॉइश्चराइज़र लगाएं. इससे स्किन बैरियर मजबूत होता है. जरूरत हो तो डॉक्टर की सलाह से एंटी-इंफ्लेमेटरी क्रीम लें.
2. मुंहासे और बंद पोर्स
तेल वाले रंग और पसीना मिलकर रोमछिद्र बंद कर देते हैं। इससे पिंपल्स बढ़ सकते हैं. कठोर स्क्रब से बचें. सैलिसिलिक एसिड युक्त क्लींजर मददगार होता है. गंभीर स्थिति में विशेषज्ञ से ट्रीटमेंट लें.
3. अत्यधिक रूखापन
जिद्दी रंग हटाने के लिए लोग बार-बार साबुन लगाते हैं. इससे त्वचा सूख जाती है. हायलूरोनिक एसिड और सेरामाइड वाला मॉइश्चराइज़र लगाएं. खुशबू रहित प्रोडक्ट चुनें. जरूरत पड़े तो इंटेंस मॉइश्चराइजिंग ट्रीटमेंट कराया जा सकता है.
4. टैनिंग और पिग्मेंटेशन
धूप और केमिकल रिएक्शन से दाग-धब्बे हो सकते हैं। रंगत असमान दिख सकती है. होली के बाद ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन जरूर लगाएं. विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट क्रीम फायदेमंद रहती हैं. जरूरत हो तो डॉक्टर से केमिकल पील या लेजर के बारे में पूछें.
5. फोटोसेंसिटिविटी
कुछ रंग त्वचा को धूप के प्रति ज्यादा संवेदनशील बना देते हैं. इससे सनबर्न हो सकता है. ठंडे पानी की पट्टी रखें. बैरियर-रिपेयर क्रीम लगाएं. ज्यादा परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें.
6. एक्जिमा का बढ़ना
जिन लोगों को पहले से एक्जिमा है, उनकी समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में एक्सफोलिएशन न करें। दिन में कई बार डॉक्टर द्वारा सुझाया गया इमोलिएंट लगाएं.
7. होंठ और आंखों के आसपास जलन
यहां की त्वचा पतली होती है. सूजन और सूखापन जल्दी होता है. माइल्ड क्लींजिंग करें. सादा लिप बाम लगाएं. ज्यादा एलर्जी हो तो इलाज करवाएं.
क्या न करें?
डर्मेटोलॉजिस्ट Dr. Purva Kundu के मुताबिक, नींबू बेकिंग सोडा या कठोर घरेलू स्क्रब का इस्तेमाल न करें. इससे त्वचा और खराब हो सकती है. होली के बाद सबसे जरूरी है सूजन कम करना. स्किन बैरियर को ठीक करना. सही समय पर त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेने से लंबे समय का नुकसान टाला जा सकता है. सुरक्षित रहें. त्वचा का ख्याल रखें. तभी त्योहार की खुशियां लंबे समय तक बनी रहेंगी.
यह भी पढ़ें: Holi 2026: घर पर ही खेलें ईको-फ्रेंडली होली, 5 मिनट में इस तरीके से तैयार करें 100% ऑर्गेनिक गुलाल, नोट करें विधि
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us