/newsnation/media/media_files/2026/02/28/holi-2026-10-2026-02-28-16-55-01.jpg)
Holi 2026 (AI Image)
Holi 2026: रंगों का त्योहार होली आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है. इसे पूरे भारत में उत्साह के साथ मनाया जाता है. होली की रौनक अभी से ही बाजारों से लेकर घरों तक नजर आने लगी है. बाजार रंग और पिचकारी से गुलजार होने लगे हैं, वहीं घरों में मिठाइयां और पकवान बनने शुरू हो चुके हैं. ऐसे में अगर आप भी साल होली को यादगार बनाना चाहते हैं तो पहले से तैयारी करना जरूरी है. यहां हम होली की शॉपिंग के लिए एक खास लिस्ट लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप अपनी तैयारी पूरी कर सकते हैं.
होली पर खरीदे ये 5 चीजें
ऑर्गेनिक रंग
होली का त्योहार रंगों के बिना अधूरा माना जाता है. ऐसे में होली पर मार्केट में केमिकल वाले रंग बहुत मिलते हैं, जो त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. अगर आप इस बार कलर खरीदना चाहते हैं तो हर्बल या फूलों से बने नेचुरल रंग ही खरीदें. ये रंग त्वचा के लिए सुरक्षित होते हैं.
गुलाल
होली के दिन रंगों के बाद कई जगहों पर गुलाल खेलने की परंपरा है. वहीं, कुछ जगहों पर इसे शुभकामनाओं और आशीर्वाद के रूप में एक-दूसरे के माथे पर भी लगाया जाता है. ऐसे में आप रंगों के साथ-साथ हर्बल गुलाल भी जरूर खरीदें. हर्बल गुलाल फूलों या अन्य प्राकृतिक चीजों से तैयार किए जाते हैं.
पानी के गुब्बारे
होली पर बच्चों के लिए आप पानी के गुब्बारे भी ले सकते हैं. इससे होली का मजा और भी बढ़ जाता है. इनका उपयोग करते समय इस बात का ध्यान रखें कि किसी को चोट न पहुंचे.
पिचकारी या वॉटर गन
घर में अगर आपके बच्चे हैं, तो उनके लिए आप पिचकारी या वॉटर गन ले सकते हैं. बच्चों के लिए होली बिना पिचकारी के अधूरी होती है. वैसे तो मार्केट में कई तरह की पिचकारी मिल जाती हैं. हालांकि, इन्हें बच्चों की उम्र को ध्यान में रखते हुए ही खरीदें.
मिठाइयां और गुजिया
होली की मिठास गुजिया के बिना अधूरी है. ऐसे में आप बाजार से ताजी मिठाइयां खरीद सकते हैं. आप इन्हें घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं. होली पर घर में मेहमानों का जमावड़ा भी लगता है. ऐसे में उनके लिए आप नमकीन या चॉकलेट भी खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Holi 2026: होली के जिद्दी रंगों को कैसे उतारें? ट्राई करें ये आसान कलर रिमूविंग ट्रिक्स
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us