Holi 2026: होली पर घर में बनाएं ये 5 तरह की रंग-बिरंगी मिठाइयां, त्योहार के मजे को कर देगी दोगुना

Holi 2026: रंगों का त्योहार होली आने में अब बस 2 दिन का समय बचा है. ऐसे में अगर आप रंगों के अलावा कुछ नया टेस्टी-रंग बिरंगी मिठाइयां बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ शानदार स्पेशल मिठाइयों के आइडियाज लेकर आए हैं.

Holi 2026: रंगों का त्योहार होली आने में अब बस 2 दिन का समय बचा है. ऐसे में अगर आप रंगों के अलावा कुछ नया टेस्टी-रंग बिरंगी मिठाइयां बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ शानदार स्पेशल मिठाइयों के आइडियाज लेकर आए हैं.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Holi 2026 Special Sweets

Holi 2026 Special Sweets

Holi Special Sweets: होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह रिश्तों, अपनापन और मिठास का भी उत्सव है. जब रंग खेलने के बाद परिवार और दोस्त एक साथ बैठकर स्वादिष्ट मिठाइयों का आनंद लेते हैं, तब होली की खुशी और भी खास हो जाती है. हर साल गुजिया और लड्डू तो बनते ही हैं, लेकिन अगर इस बार आप कुछ नया, रंगीन और थोड़ा हटकर ट्राई करें, तो आपकी होली की थाली और भी खूबसूरत और आकर्षक लगेगी. मेहमान भी इन मिठाइयों की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. यहां हम आपको कुछ आसान और नेचुरल रंगों वाली मिठाइयों के आइडिया बता रहे हैं, जो होली के मजे को दोगुना कर देंगे.

Advertisment

होली पर घर में बनाएं ये रंग-बीरंगी मिठाइयां 

चुकंदर वाली गुलाबी गुजिया

इस बार पारंपरिक गुजिया को नया लुक दें सकते हैं. आटा गूंधते समय उसमें थोड़ा सा चुकंदर का रस या प्यूरी मिलाएं. इससे गुजिया का रंग हल्का गुलाबी हो जाएगा. भरावन में खोया, नारियल और ड्राई फ्रूट्स रखें. चुकंदर से नेचुरल रंग मिलेगा और स्वाद भी बेहतरीन रहेगा.

गाजर हलवा बाइट्स

गाजर का हलवा सभी को पसंद आता है. इस बार इसे छोटे बाइट्स या क्यूब्स के रूप में तैयार करें. हलवे को अच्छी तरह पकाकर ठंडा करें और छोटे टुकड़ों में काट लें. ये देखने में सुंदर लगेंगे और सर्व करना भी आसान रहेगा.

जामुन-नारियल बर्फी

नारियल बर्फी को दें फ्रूटी ट्विस्ट. इसमें जामुन या ब्लूबेरी का पल्प मिलाएं. इससे बर्फी का रंग हल्का पर्पल और स्वाद थोड़ा अलग हो जाएगा. सेट होने के बाद मनचाहे शेप में काट लें.

केसर श्रीखंड

रंग खेलने के बाद ठंडी और मीठी डिश थकान दूर कर देती है. गाढ़े दही में पिसी चीनी, इलायची और भीगी केसर मिलाएं. अच्छी तरह फेंटकर फ्रिज में ठंडा करें. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर परोसें.

पिस्ता-नारियल लड्डू

अगर आप रंगों का त्योहार होली में कम समय में कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो पिस्ता-नारियल लड्डू परफेक्ट ऑप्शन है. नारियल बुरादा, पिसा पिस्ता और कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं. छोटे-छोटे लड्डू बना लें. ऊपर से कुटा पिस्ता डालें, जिससे हरा रंग और उभरकर आए. 

यह भी पढ़ें: Holi 2026: होली पर बिना धूप दिखाए बनाए 1 दिन में बाजार जैसे आलू के चिप्स, नोट करें रेसिपी

Holi 2026 holi
Advertisment