Holi 2026 Health Tips: होली पर ज्यादा गुजिया और मिठाइयों से बिगड़ गया है पेट? अपनाएं ये 5 देसी नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम

Holi 2026 Health Tips: होली की मस्ती में ज्यादा गुजिया और पकवान खाने से पेट फूल जाता है. ऐसे में अगर आप इसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो हम यहां हम आपके लिए कुछ 5 असरदार घरेलू उपाय लेकर आए हैं.

Holi 2026 Health Tips: होली की मस्ती में ज्यादा गुजिया और पकवान खाने से पेट फूल जाता है. ऐसे में अगर आप इसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो हम यहां हम आपके लिए कुछ 5 असरदार घरेलू उपाय लेकर आए हैं.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Holi 2026 Health Tips

Holi 2026 Health Tips

Holi 2026 Health Tips: होली रंगों, मिठाइयों और खुशियों का त्योहार है. इस दिन हर घर में गुजिया, नमकीन और तरह-तरह के पकवान बनते हैं. लोग परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर इन स्वादिष्ट चीजों का भरपूर आनंद लेते हैं. लेकिन कई बार मिठाइयों और तले हुए पकवानों का ज्यादा सेवन पेट के लिए परेशानी बन जाता है. ज्यादा घी, चीनी और मसालेदार भोजन की वजह से पेट भारी हो जाता है.

Advertisment

कई लोगों को गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्या भी होने लगती है. अगर होली के बाद आपका पेट भी ठीक महसूस नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. किचन में मौजूद कुछ आसान चीजें आपकी मदद कर सकती हैं. इन घरेलू उपायों से डाइजेशन बेहतर होता है और पेट को जल्दी राहत मिलती है.

अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खें 

गुनगुना पानी पीना शुरू करें

जब हम ज्यादा तला-भुना या मीठा खाते हैं, तो पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. ऐसे में ठंडा पानी पीने से समस्या और बढ़ सकती है. इस स्थिति में गुनगुना पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है. हर एक घंटे में थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी पिएं. यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है. गुनगुना पानी शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है. इससे पेट का भारीपन धीरे-धीरे कम होने लगता है.

अजवाइन और काला नमक का इस्तेमाल

पेट की समस्या में अजवाइन बेहद असरदार मानी जाती है. इसमें मौजूद तत्व पाचन रस को सक्रिय करने में मदद करते हैं.इसके लिए आधा चम्मच अजवाइन लें और उसमें एक चुटकी काला नमक मिला लें. अब इसे गुनगुने पानी के साथ खा लें. यह नुस्खा गैस और अपच की समस्या में काफी राहत देता है. कई लोगों को कुछ ही समय में आराम महसूस होने लगता है.

अदरक का पानी या हर्बल टी

अगर पेट में भारीपन या एसिडिटी हो रही है, तो दूध वाली चाय से बचना बेहतर है. इसकी जगह अदरक का पानी या हर्बल टी पी सकते हैं. एक कप पानी में थोड़ा कुटा हुआ अदरक डालकर उबाल लें. इसके बाद इसमें थोड़ा नींबू और शहद मिला लें. अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. यह पेट की सूजन को कम करने में मदद करता है और पाचन को भी बेहतर बनाता है.

छाछ पीना फायदेमंद

छाछ पेट के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं. अगर होली के बाद पेट में जलन या भारीपन महसूस हो रहा है, तो एक गिलास छाछ पी सकते हैं. छाछ में भुना हुआ जीरा पाउडर और थोड़ा काला नमक मिलाकर पीना और भी लाभकारी होता है. इससे पाचन तंत्र को काफी राहत मिलती है.

थोड़ा टहलना जरूरी

त्योहार के दिन लोग अक्सर ज्यादा खाने के बाद आराम करने लगते हैं. लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद सोना पाचन के लिए सही नहीं है. भारी भोजन के बाद हल्की वॉक करना फायदेमंद होता है. घर के अंदर ही 15 से 20 मिनट टहलना काफी है. आप चाहें तो वज्रासन भी कर सकते हैं. इससे पाचन तंत्र कंट्रोल में रहता है और गैस या भारीपन की समस्या कम हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Holi Cleaning Tips 2026: होली के बाद घर की दीवारों और फर्श से पक्के रंग हटाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

Holi Health Tips Holi 2026
Advertisment