Holi 2026: होली पार्टी के बाद नहीं उतर रहा हैंगओवर, इन आसान तरीकों से चुटकियों में मिलेगी राहत

Holi 2026: हैंगओवर की सबसे बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी है. इसलिए सबसे पहले शरीर को हाइड्रेट करना जरूरी है. दिनभर थोड़ा-थोड़ा करके पानी पिएं. हैंगओवर उतारने के लिए नारियल पानी भी फायदेमंद होता है.

Holi 2026: हैंगओवर की सबसे बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी है. इसलिए सबसे पहले शरीर को हाइड्रेट करना जरूरी है. दिनभर थोड़ा-थोड़ा करके पानी पिएं. हैंगओवर उतारने के लिए नारियल पानी भी फायदेमंद होता है.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Holi 2026 (18)

Holi 2026

Hangover After Holi:  होली रंगों, मस्ती और दोस्तों के साथ जश्न मनाने का त्योहार है. इस दिन कई लोग पार्टी करते हैं और भांग वाली ठंडाई भी पीते हैं. लेकिन ज्यादा सेवन करने के बाद अगले दिन हैंगओवर की परेशानी हो जाती है. सिर दर्द, थकान, सुस्ती और कमजोरी आम लक्षण हैं. इसकी वजह यह है कि भांग का असर शरीर पर लंबे समय तक बना रहता है. अगर आप भी होली के बाद हैंगओवर से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान घरेलू उपाय आपको जल्दी राहत दिला सकते हैं.

Advertisment

हैंगओवर उतारने के घरेलू उपाय

नींबू पानी पिएं

नींबू पानी हैंगओवर के लिए बहुत असरदार माना जाता है. इसमें मौजूद विटामिन C शरीर से गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है. एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और थोड़ा शहद मिलाकर पिएं. इससे सिर दर्द और थकान में आराम मिलेगा.

नारियल पानी लें

अगर भांग या शराब ज्यादा हो गई हो, तो नारियल पानी जरूर पिएं। यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है. इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स खोई हुई ऊर्जा वापस लाते हैं और कमजोरी दूर करते हैं.

दही और केला खाएं

हैंगओवर से पेट खराब हो सकता है. दही पेट को ठीक करता है और पाचन सुधारता है. केला शरीर को एनर्जी देता है. नाश्ते में दही और केला खाना फायदेमंद रहता है.

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

भांग शरीर में पानी की कमी कर देती है। इसी वजह से सिर दर्द और उलझन होती है. दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. इससे हैंगओवर जल्दी कम होगा.

चाय और कॉफी से दूरी रखें

सिर दर्द में चाय या कॉफी पीना नुकसानदायक हो सकता है. इनमें मौजूद कैफीन डिहाइड्रेशन बढ़ा सकता है. इसकी जगह छाछ, ग्रीन टी या हर्बल टी लें.

इस बात का रखें ध्यान

होली का मजा जरूर लें, लेकिन सीमित मात्रा में. सही खानपान और पर्याप्त पानी से हैंगओवर की समस्या से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Holi 2026: अनोखा गांव, जहां 150 साल से नहीं खेली गई है होली, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी?

holi party Holi 2026 holi
Advertisment