/newsnation/media/media_files/2026/02/12/mounjaro-weight-loss-injection-2026-02-12-09-24-48.jpg)
Mounjaro Weight Loss Injection
Mounjaro Weigh Loss Injection: वजन कम करना आज दुनिया भर में सबसे आम फिटनेस गोल बन चुका है.लेकिन यह काम आसान नहीं है. सही डाइट, नियमित एक्सरसाइज और अनुशासन जरूरी होता है. पिछले कुछ सालों में कुछ दवाएं तेजी से चर्चा में आई हैं. इन्हें वजन घटाने का शॉर्टकट कहा जा रहा है. इनमें सबसे ज्यादा नाम Mounjaro और Ozempic का लिया जा रहा है. कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटी भी इन दवाओं का इस्तेमाल कर चुके हैं. हाल ही में कॉमेडियन ऐश्वर्या मोहनराज ने भी अपने वेट लॉस का श्रेय Mounjaro को दिया. चलिए हम आपको बताते हैं आखिर क्या है Mounjaro इंजेक्शन और यह कैसा काम करता है?
किन-किन सेलिब्रिटी ने Mounjaro से घटाया वजन?
Mounjaro और Ozempic इंजेक्शन का इस्तेमाल कई सेलिब्रिटी ने किया है जिसमें सबसे पहला नाम सोहा अली खान का आता है, उसके बाद फेमस कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर ऐश्वर्या मोहनराज ने भी इस इंजेक्शन से करीब 22 किलो वजन घटाया है. तमन्ना भाटिया ने अपना वजन ओजैंपिक इंजेक्शन का इस्तेमाल करके अपना वजन कम किया है. लेकिन कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या यह इंजेक्शन वेट लॉस के लिए सुरक्षित है या नहीं.
इसका जबाव देते हुए सोहा अली खान ने बताया है कि वजन सिर्फ डाइट और वर्कआउट से नहीं, बल्कि Mounjaro की मदद से भी घटा है. उन्होंने ऐश्वर्या की उस बात को भी अहम बताया जिसमें उन्होंने लोगों से कहा कि ऐसी दवाएं लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें. सोहा ने साफ कहा है कि Ozempic और Mounjaro कोई फैशन ट्रेंड नहीं हैं. ये गंभीर मेडिकल ट्रीटमेंट हैं और हर किसी के लिए नहीं हैं.
मौनजारो कैसा काम करता है?
मौनजारो GLP-1 (Glucagon-Like Peptide-1) और GIP (Glucose-Dependent Insulinotropic Polypeptide) रिसेप्टर्स को टारगेट करती है. ये दोनों हॉर्मोन शरीर में बल्ड शुगर कंट्रोल करने और भूख कम करने में मदद करते हैं. यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और मेटाबॉलिज्म सुधारक शरीर में फैट बर्निंग प्रॉसेस को तेज करता है जिससे वजन कम होता है.
क्या Mounjaro और Ozempic एक ही दवा हैं?
दोनों दवाएं वजन कम करने में मदद करती हैं. लेकिन ये पूरी तरह एक जैसी नहीं हैं. WebMD के अनुसार, दोनों GLP-1 एगोनिस्ट दवाओं की श्रेणी में आती हैं. ये शरीर में GLP-1 नामक हार्मोन की तरह काम करती हैं. यह हार्मोन छोटी आंत में बनता है. ये दवाएं शरीर में इंसुलिन बढ़ाती है. ब्लड शुगर कम करती है. साथ ही पेट को ज्यादा देर तक भरा हुआ महसूस कराती हैं.
Mounjaro का जेनेरिक नाम Tirzepatide है. यह GLP-1 के साथ GIP रिसेप्टर पर भी काम करती है. इसे टाइप 2 डायबिटीज के इलाज के लिए दिया जाता है. वहीं Ozempic का जेनेरिक नाम Semaglutide है. यह केवल GLP-1 रिसेप्टर पर काम करती है. इसे डायबिटीज और हृदय रोग से ग्रस्त मरीजों के लिए प्रिस्क्राइब किया जाता है.
कितनी मात्रा में लेना चाहिए Mounjaro
यह दवा इंजेक्शन के रूप में आती है. इसकी खुराक हर हफ्ते ली जाती है. लेकिन किसे इसकी कितनी मात्रा लेनी है, यह डॉक्टर तय करते हैं. क्लिनिकल ट्रायल में पाया गया कि डाइट और एक्सरसाइज के साथ मौनजारो लेने वाले एडल्ट्स ने 72 हफ्तों तक ज्यादा डोज (15 mg) पर एवरेज 21.8 किलो वेट कम किया था. सबसे कम डोज (5 mg) पर औसतन 15.4 किलो वजन घटाया था. मौनजारो इंजेक्शन हफ्ते में एक बार ही लेना होता है. बिना डॉक्टर की सलाह के इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: एक इंजेक्शन से इस कॉमेडियन ने घटाया 22 किलो वजन, बताया- क्या-क्या झेलने पड़े नुकसान?
Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.Wei
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us