एक इंजेक्शन से इस कॉमेडियन ने घटाया 22 किलो वजन, बताया- क्या-क्या झेलने पड़े नुकसान?

Aishwarya Mohanraj Weight Loss Journey: फेमस कॉमेडियन ऐश्वर्या मोहनराज इंजेक्शन की मदद से 22 किलो वजन घटाने को लेकर सुर्खियों में है. चलिए जानते हैं, उनकी इस जर्नी के बारे में-

Aishwarya Mohanraj Weight Loss Journey: फेमस कॉमेडियन ऐश्वर्या मोहनराज इंजेक्शन की मदद से 22 किलो वजन घटाने को लेकर सुर्खियों में है. चलिए जानते हैं, उनकी इस जर्नी के बारे में-

author-image
Sezal Chand Thakur
New Update
aishwarya mohanraj

aishwarya mohanraj Photograph: (aishwarya mohanraj (Instagram))

Aishwarya Mohanraj Weight Loss Journey: फेमस कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर ऐश्वर्या मोहनराज ने अपना करीब 22 किलो वजन घटाया है. कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बताया था. जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा हो लगी. दरअसल, बात ये है कि उन्होंने एक इंजेक्शन की मदद से वजन कम किया. ऐसे में अब लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं. तो चलिए जानते हैं. उन्होंने कौन सा इंजेक्शन लिया और इस पूरी जर्नी में उनके साथ क्या-क्या हुआ. 

Advertisment

ऐश्वर्या मोहनराज ने कौन सा इंजेक्शन लगवाया?

ऐश्वर्या ने अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर वीडियो शेयर की थी. इसमें उन्होंने बताया- '2025 की शुरुआत में जब मैंने डॉक्टर से बात की तो मुझे टाइप 2 डायबिटीज और लंबे समय से बढ़ते जा रहे वजन को कंट्रोल करने के लिए वीकली इंजेक्शन मौनजारो (Mounjaro) लेने की सलाह दी गई. शुरुआत में मेरा वजन तेजी से कम हुआ. लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट भी देखने पड़े. मुझे Nausea की दिक्कत हुई, भूख बहुत कम लगने लगी और बाल बहुत ज्यादा गिरने लगे. 

एक्सरसाइज भी करती थीं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या ने वीडियो में ये भी बताया कि सिर्फ इंजेक्शन ही नहीं लिया, इसके साथ वो रोजाना एक्सरसाइज करती थीं और उन्होंने जंक फूड खाना पूरी तरह बंद कर दिया था. साथ ही उन्होंने प्रोटीन का सेवन बढ़ा दिया और रोज करीब 10 हजार कदम  चलती थीं. ऐसा करने से 6 महीने में उनका वजन 74 से 52 किलो हो गया. वहीं, हाल ही में उनके इस कदम पर सोहा अली खान ने रिएक्शन दिया है. सोहा ने कहा-, 'तो आखिरकार किसी ने कह ही दिया कि उन्होंने सिर्फ सही खाने या वर्कआउट करके ही नहीं, बल्कि मौनजारो लेकर भी बहुत वजन कम किया और, मुझे लगता है कि सच बोलने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए'

ये भी पढ़ें- बिना डाइटिंग और एक्सरसाइज के शहनाज गिल ने घटाया था 12 किलो वजन, वेट लॉस के लिए ये चीजें खाती थी एक्ट्रेस

Mounjaro Drug Soha Ali Khan Aishwarya Mohanraj
Advertisment