कहीं आप भी बिना डॉक्टर की सलाह के तो नहीं लेते सर्दी-खांसी की दवा, जानें इससे सेहत पर क्या पड़ता है असर?

आपने अक्सर देखा होगा लोग डॉक्टर के पाल जाने के बजाय मेडिकल स्टोर से दवा खरीद लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपकी सेहत पर क्या असर डाल सकता है? चलिए आपको बताते हैं.

आपने अक्सर देखा होगा लोग डॉक्टर के पाल जाने के बजाय मेडिकल स्टोर से दवा खरीद लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपकी सेहत पर क्या असर डाल सकता है? चलिए आपको बताते हैं.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Cold and Cough Medicine Side Effects

Cold and Cough Medicine Side Effects

Cold and Cough Medicine Side Effects: ठंड के मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी-जुकाम और खांसी रहती ही है. ऐसे में लोग डॉक्टर को दिखाने के बजाय सीधे मेडिकल स्टोर पर जाकर बिना पर्ची के दवाइयां खरीदते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दवाइयां कई बार सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिना सलाह दवा लेने की यह आदत आगे चलकर आपके दिमाग और यहां तक की किडनी को भी नुकसान पहुंचा सकती है. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं इसके बारे में. 

Advertisment

क्या कहते हैं डॉक्टर? 

नोएडा में स्थित मेदांता हॉस्पिटल के डॉ. अर्पिता कुलश्रेष्ठ बताते हैं कि सर्दी-खांसी में इस्तेमाल होने वाली आम ओटीसी दवाओं में डिकंजेस्टेन्ट, खांसी दबाने वाली दवाएं और तेज बुखार की गोलियां शामिल होती है. लोग अक्सर इनके साइड इफेक्ट्स जाने बिना ही इनका सेवन कर लेते हैं. कई घरों में तो इन दवाओं का स्टॉक पहले से ही रखा जाता है. ताकि अगर सर्दी-जुखाम हो तो तुरंत गोली खा सके. 

शरीर पर क्या पड़ता है असर? 

डॉक्टर बताते हैं कि इन दवाओं को खाने से शरीर पर गहरा असर पड़ता है और अगर व्यक्ति पहले से कोई दूसरी दवा ले रहा हो तो दवाओं के रिएक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है. वहीं डिकंजेस्टेन्ट दवाएं नाक की सूजन कम कर सांस लेने में राहत देती है, लेकिन इनका लगातार इस्तेमाल उल्टा असर भी दिखा सकता है.

दिल से जुड़ी बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा  

बता दें कि डेक्स्ट्रोमेथोर्फन जैसी खांसी दबाने वाली दवाओं का गलत इस्तेमाल दिमाग पर बुरा असर डाल सकता है. इससे चक्कर, अजीब व्यवहार और मूड में बदलाव जैसी समस्याएं देखी जा सकती है. वहीं पेरासिटामोल और इब्रप्रोफेन जैसी दर्द और बुखार की दवाएं जरूरत से ज्यादा लेने पर लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है. कुछ मामलों में पेट में खून की समस्या और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. 

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: पिज्जा पर पाइनएप्पल नहीं! सेहत पर मंडरा रहा इस खतरनाक केमिकल का खतरा, ब्रिटेन सरकार ने दी चेतावनी

health risk
Advertisment