शरीर में विटामिन B12 की कमी को करना चाहते हैं दूर तो खाएं ये 4 चीजें, डॉक्टर से जानें इसके फायदे

Vitamin B12 Deficiency: आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी के मुताबिक ये समस्या सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा, कामकाजी लोग और गर्भवती महिलाएं तेजी से इसकी चपेट में आ रही हैं.

Vitamin B12 Deficiency: आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी के मुताबिक ये समस्या सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा, कामकाजी लोग और गर्भवती महिलाएं तेजी से इसकी चपेट में आ रही हैं.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Vitamin B12 Deficiency

Vitamin B12 Deficiency

Vitamin B12 Deficiency: आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी के मुताबिक ये समस्या सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा, कामकाजी लोग और गर्भवती महिलाएं तेजी से इसकी चपेट में आ रही हैं. भारत में विटामिन B12 की कमी एक खामोश लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। यह कमी तुरंत दिखाई नहीं देती, लेकिन लंबे समय तक अनदेखी करने पर यह नर्व डैमेज, एनीमिया और दिमागी समस्याओं का कारण बन सकती है. मेडिकल रिसर्च के अनुसार भारत की 31% से 78% आबादी इस कमी से जूझ रही है, जो इसे केवल व्यक्तिगत समस्या नहीं बल्कि पब्लिक हेल्थ कंसर्न बना देता है.

Advertisment

विटामिन B12 का शरीर में महत्व

विटामिन B12, जिसे कोबालामिन भी कहा जाता है, हमारे शरीर द्वारा नहीं बनाया जा सकता और इसे केवल आहार के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है. यह विटामिन DNA और RNA बनाने में मदद करता है, नसों की सुरक्षा के लिए मायलीन शीथ बनाए रखता है और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है. विटामिन B12 की कमी से होमोसिस्टीन बढ़ जाता है, जो नसों और रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है.

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (NLM) की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण भारत के शहरी इलाकों में 21 से 60 वर्ष के करीब 44% लोग इस कमी से प्रभावित हैं. आयुर्वेदिक और युनानी विशेषज्ञ डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि यह समस्या सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा, कामकाजी लोग और गर्भवती महिलाएं भी इसके शिकार हो रहे हैं.

B12 की कमी कैसे पूरी करें? 

डाइट में नॉनवेज फूड्स शामिल करना इस कमी को पूरा करने का सबसे असरदार तरीका है. हफ्ते में 3-4 बार मछली या चिकन का सेवन, रोजाना 1 अंडा और महीने में 1–2 बार पशु लिवर का सेवन मददगार होता है.

B12 की कमी दूर करने के लिए खाएं ये 4 चीजें

दूध 

एक गिलास दूध में लगभग 0.9 से 1 माइक्रोग्राम B12 होता है. रोजाना दो गिलास दूध पीने से आवश्यक विटामिन की बड़ी मात्रा पूरी हो जाती है.

भुना हुआ चना 

चना प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है और इसमें मौजूद माइक्रोन्यूट्रिएंट्स नसों को मजबूत बनाते हैं. यह थकान दूर करने और मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में मदद करता है.

पालक 

पालक में फोलेट और आयरन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. विटामिन B12 और फोलेट मिलकर शरीर में काम करते हैं. फोलेट के बिना B12 अपना कार्य सही से नहीं कर पाता.

स्प्राउट्स 

अंकुरित अनाज जैसे मूंग, मोठ आदि में आयरन, विटामिन C और फोलिक एसिड भरपूर होता है. फोर्टिफाइड स्प्राउट्स का सेवन नसों की कमजोरी दूर करने और एनीमिया रोकने में मदद करता है. विटामिन B12 की कमी को नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है, इसलिए सही डाइट और पोषण को अपनाना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: क्या आपकी कार से है Cancer होने का खतरा? स्वास्थ्य पर खतरे को लेकर ICMR की स्टडी में हुआ खुलासा, जानें कैसे करें बचाव

health news Vitamin B12
Advertisment