Happy Valentines Day 2026: आज वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने लव को इन प्यार भरी लाइनों के साथ करें विश, भेजें ये संदेश

Happy Valentines Day 2026: वैलेंटाइन डे पर लोग सिर्फ गिफ्ट्स ही नहीं बल्कि अपने जज्बात भी शेयर करना चाहते हैं. ऐसे में सही शब्द चुनना बेहद जरूरी है. अगर आप भी अपने खास लोगों को वैलेंटाइन विश करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ बेस्ट शायरियां बताने जा रहे हैं.

Happy Valentines Day 2026: वैलेंटाइन डे पर लोग सिर्फ गिफ्ट्स ही नहीं बल्कि अपने जज्बात भी शेयर करना चाहते हैं. ऐसे में सही शब्द चुनना बेहद जरूरी है. अगर आप भी अपने खास लोगों को वैलेंटाइन विश करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ बेस्ट शायरियां बताने जा रहे हैं.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Happy Valentines Day 2026

Happy Valentines Day 2026

Happy Valentines Day 2026: वैलेंटाइन वीक का सबसे स्पेशल दिन सेलिब्रेट करने के लिए प्यार के परिंदे तैयार हैं. वैलेंटाइन डे आज यानी 14 फरवरी को मनाया जा रहा है. हर कोई अपने-अपने तरीके से इस दिन को यादगार बनाने की कोशिश में जुटा हुआ है. रोज डे शुरू होने वाला दिन अब पूरा होने वाला है. इसमें प्रपोज डे, चॉकलेट डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे शामिल है. इस दिन लोग अपने पार्टनर के प्रति प्यार जताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. वैलेंटाइन पर हम आपको कुछ ऐसी बेस्ट शायरियां और विश बताते हैं जो आप अपने स्पेशल वन को भेज सकते हैं. 

Advertisment

Happy Valentines Day 2026 Wishes 

आपके आने से मेरी जिंदगी हो गई कितनी खूबसूरत 
दिल में बसाई है मैंने बस आपकी ही सूरत 
कभी भी नहीं जाना दूर हमसे भूलकर भी 
क्योंकि हमे हर कदम पर है आपकी बेहद जरूरत 
Happy Valentines Day 2026

अच्छा लगता हैं तेरा नाम मेरे नाम के साथ 
जैसे कोई खूबसूरत सुबह जुड़ी हो किसी हसीन शाम के साथ 
Happy Valentines Day 2026

तेरी हंसी से मेरा दिन बन जाता है. 
तेरी यादों से मेरा मन खिल जाता है, 
तू है तो हर लम्हा खास लगता है, 
तेरे बिना ये दिल उदास रहता है
हैप्पी वैलेंटाइन डे 

वैलेंटाइन डे के इस खास मौके पर तुम्हें कहनी है अपने दिल की बात, 
मन कहता है तुम पर कर दूं प्यार की बरसात
Happy Valentine’s Day 2026

वैलेंटाइन के लिए रोमांटिक शायरियां 

तुम्हें देखूं तो हर ख्वाब सच लगता है 
तुम्हें सोचूं तो दिल बेकाबू लगता है 
बस एक तुम ही हो इस दिल की वजह 
वरना ये दिल भी वीरान लगता है 
हैप्पी वैलेंटाइन डे 

तुम्हारे साथ हर लम्हा खास हो जाता है, 
मुश्किल रास्ता भी आसान हो जाता है, 
कहीं भी कभी भी तुझे याद करूं 
बिना देखें ही तेरा दीदार हो जाता है
हैप्पी वैलेंटाइन डे 

यह भी पढ़ें: Valentine’s Day 2026: गर्लफ्रेंड को महंगे नहीं, दें ये दिल खुश कर देने वाले गिफ्ट्स

Valentine's Day 2026 Valentines day
Advertisment