/newsnation/media/media_files/2026/02/08/happy-propose-day-2026-wishes-2026-02-08-09-17-06.jpg)
Happy Propose Day 2026 Wishes
Happy Propose Day 2026 Wishes: वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी आज प्रपोज डे है जिसे प्यार के इजहार का सबसे खूबसूरत मौका माना जाता है. आज यानी 8 फरवरी को मनाया जाने वाला यह दिन उन भावनाओं को सामने लाना का है जो अक्सर दिल में ही रह जाती हैं. फिर चाहे पहली बार किसी से अपने प्यार का इजहार करना हो या पुराने रिश्ते को एक नया नाम देना हो, प्रपोज डे प्यार को खुलकर स्वीकार करने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है.
इस खास डे पर हर कोई अपनी क्रश को अपने दिल की बात कहता है. तो कोई अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड एक साथ पूरी जिंदगी बिताने के लिए प्रपोज करते हैं. अगर आप भी अपने क्रश से दिल की बात करना चाहते हैं और सीधा बोलना मुश्किल लग रहा है तो हम आपके लिए कुछ खास संदेश और शायरी लेकर आए है जिसके जरिए आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं.
Happy Propose Day 2026 Wishes In Hindi
मुझे तुम्हारा पूरा जीवन नहीं चाहिए,
बस एक खुशहाल जीवन चाहिए,
और मेरी खुशी तुमसे ही शुरू होती है और तुम पर ही खत्म होती है,
हैप्पी प्रपोज डे!"
कहते हैं हमेशा के लिए बहुत लंबा समय होता है,
लेकिन मुझे तुम्हारे साथ वो समय बिताने में कोई आपत्ति नहीं होगी.
क्या तुम मेरी बनोगी?
Happy Propose Day 2026
तुम्हारे बिना मेरी सुबह अधूरी है,
क्या तुम मेरी जिंदगी बनोगी?
हैप्पी प्रपोज डे!"
तुम मिले जब से मुझे,
हर दिन लगता है खास
क्या तुम बनोगी मेरी
जिंदगी का सबसे हसीन एहसास?
Propose Day 2026 Shayari
तुम्हें देखा तो ये ख्याल आया
कि जिंदगी धूप नहीं, तुमसा साया
अब और क्या कहूं मैं अपने दिल की कहानी
बस इतना समझ लो तुमसे ही दिल लगाया
पहली बार जब तुम्हें देखा था,
दिल ने कहा था, यही तो वो चेहरा है जिसका इंतजार था
आज वही दिल इजाजत मांग रहा है
क्या तुम्हारे साथ अपना हर कल गुजार सकता हूं
तुम्हें देखकर दिल ने शरारत कर दी
धड़कनों ने भी बगावत कर दी
अब हाल ये है कि पूछो मत
दिल ने तो तुम्हें मोहब्बत कर ली!!
यह भी पढ़ें: Rose Day 2026: गुलाब की कीमत करोड़ों में! रोज डे पर जानिए दुनिया के सबसे महंगे रोज, जूलियट Rose बना नंबर-1
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us