/newsnation/media/media_files/2026/03/03/happy-holi-wishes-2026-2026-03-03-15-56-49.jpg)
Happy Holi 2026 Wishes
Happy Holi 2026 Wishes: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं बल्कि ये प्रेम का उत्सव है, वसंत ऋतु के आगमन का बुराई पर अच्छा की विजय और उन लोगों के साथ एकजुट होने की खुशी का प्रतीक माना जाता है जो हमारे लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं. इस साल 2026 में रंगभरी होली आज यानी 04 मार्च 2026, बुधवार को दुनियाभर में धूम-धाम से मनाई जा रही है. होलिका दहने के दिन से ही लोग होली की शुभकामनाएं अपनों को भेजकर इस त्योहार की खुशी माना रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को होली की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ शानदार शायरी, कोट्स और मैसेज लेकर आए है जिसे देखकर त्योहार की खुशी दोगुनी हो जाएगी.
Happy Holi Wishes 2026 In Hindi
मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार
वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार
राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार
मुबारक हो आपको और आपके परिवार को होली का त्योहार
हैप्पी होली 2026
सात रंगों से बनी रंगोली,
खुशियों से भर गई मेरी झोली,
रंगों का यह खेल है होली
पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार
अपनों का प्यार, यही है होली का त्योहार
होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार
हैप्पी होली 2026
रंग बरसे गुलाल बरसे, खुशियों की बौछार बरसे.
संग अपने यह त्योहार मने,
जीवन में रंग ही रंग बने.
होली की शुभकामनाएं
होली के रंग हों सबसे प्यारे,
खुशियों के दीप जले सारे.
रिश्तों में नई मिठास घुले,
मन में उमंग और प्रेम फुले.
रंगों भरी हो आपकी होली
हैप्पी होली 2026
इन रंगों से भी सुंदर हो जिंदगी आपकी,
हमेशा महकती रहे यही दुआ हैं हमारी,
कभी न बिगड़ पाए ये रिश्तों के प्यार की होली
मुबारक हो आप ये रंगोली होली
होली के रंग बिखरेंगे,
क्योंकि पिया के संग अब हम भी तो भीगेंगे,
होली में इस बार और भी रंग होंगे,
क्योंकि मेरे पिया मेरे संग होंगे
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
यह भी पढ़ें: Holi Gujiya Recipe 2026: होली पर बनाए टेस्टी जीरो-ऑयल बेक्ड गुजिया, नोट करें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us