MahaShivaratri 2023 : इस दिन बनाएं ये खास प्रसाद, यहां है रेसिपी

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ शिवभक्त मनाते हैं.

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ शिवभक्त मनाते हैं.

author-image
Aarya Pandey
New Update
MahaShivaratri 2023

MahaShivaratri 2023( Photo Credit : Social Media )

MahaShivaratri 2023 : फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ शिवभक्त मनाते हैं. इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था. मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की बारात निकली थी. इस दिन भक्त अपने अराध्य को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और फलहार खाते हैं. इस दिन नमक खाने से परहेज करते हैं. इस दिन सेंधा नमक भी नही खाना चाहिए, वरना आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. तो ऐसे में आइए आज हम आपको नारियल की खीर बनाने के बारे में बताएंगे, जिसे खाकर आपके शरीर में ताकत बनी रहेगी और आपका पेट भी भरा रहेगा. (Mahashivratri 2023) 

Advertisment

ये भी पढ़ें- Shaligram And Ekmukhi Rudraksh: घर में भूलकर भी न रखें ये दो चीजें, वरना हो जाएंगे बर्बाद

यहां है सामग्री की पूरी लिस्ट (Mahashivratri 2023) 
अगर आप फलहार में मखाने की खीर नहीं खाना चाहते हैं, तो नारियल की खीर बनाएं, इसे बनाना भी आसान है और ये खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगता है. इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत है, तो यहां इस पूरी लिस्ट को ध्यान से जरूर पढ़ें- 
1. कच्चा नारियल
2. लीटर फुल क्रीम दूध लें
3. काजू
4. किशमिश
5. चीनी
6. इलाइची
7. बादाम

ये भी पढ़ें-Mahashivratri 2023 : 50 सालों के बाद बन रहा है अद्धभुत संयोग, शनि की महादशा से मिलेगी राहत

ऐसे बनाएं नारियल की खीर (Mahashivratri 2023) 

नारियल की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध लें, दूध उबालने के बाद उसमें नारियल कद्दूकस करके डालें. आप चाहें तो नारियल को घी में पहले हल्का भून लें. उसके बाद उसे हल्की आंच पर पकने को रख दें. बीच-बीच में चलाते रहें. ताकि नीचे से जले नहीं. जब ये अच्छे खौल जाए, तो उसमें इलाइची पाउडर, काजू, किशमिश डालकर उसे मिला दें. बाद में आप ऊपर से मेवा डाल सकते हैं और फिर आप इसे पहले भगवान भोलेनाथ को भोग लगाएं भोग लगाने के बाद आप इसे फलहार में ग्रहण कर सकते हैं. (Mahashivratri 2023) 

news nation videos mahashivratri special न्यूज़ नेशन mahashivratri special recipe news-nation how to make coconut kheer coconut kheer recipe nariyal ki kheer news nation live mahashivratri 2023 kab hai
Advertisment