Miss Universe 2025: किस बीमारी का शिकार हुई थीं मिस यूनिवर्स फातिमा बॉश? कुछ ऐसा था अनुभव

Miss Universe 2025: मेक्सिको की मॉडल फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स 2025 का ताज जीत लिया. डिस्लेक्सिया और ADHD जैसी चुनौतियों के बावजूद उन्होंने आत्मविश्वास और मजबूत सोच से दुनिया को प्रभावित किया.

Miss Universe 2025: मेक्सिको की मॉडल फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स 2025 का ताज जीत लिया. डिस्लेक्सिया और ADHD जैसी चुनौतियों के बावजूद उन्होंने आत्मविश्वास और मजबूत सोच से दुनिया को प्रभावित किया.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Miss Universe 2025 Fatima Bosh

Miss Universe 2025 Fatima Bosh (Instagram)

Miss Universe 2025: मेक्सिको की मॉडल फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स 2025 का ताज अपने नाम कर लिया है. शुरुआत से ही वे अपने आत्मविश्वास, शांत स्वभाव और दमदार व्यक्तित्व के कारण चर्चा में रहीं. हालांकि पेजेंट के दौरान एक छोटी सी विवादित घटना ने सभी का ध्यान खींच लिया. एक जज ने उनकी बीमारी को लेकर टिप्पणी की, जिसके बाद फातिमा कुछ समय के लिए मंच से बाहर चली गईं. बाद में उन्होंने शानदार वापसी की और अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित कर दिया. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं फातिम बॉश किस बीमारी का शिकार हुई थी. 

Advertisment

विवाद के बावजूद दिखाया मजबूत रवैया

एक शो के दौरान फातिमा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसके बाद वो विवादों में घीर गई थी. विवादों में आने के बावजूद भी उन्होंने कभी अपनी कमजोरी को खुद पर हावी नहीं होने दिया. उनकी वाकिंग, कम्युनिकेशन स्किल्स और बैलेंस्ड बिहेवियर उनके आत्मविश्वास का सबूत थे. कई लोगों ने माना कि उनका यह कॉन्फिडेंस ही उनकी जीत की सबसे बड़ी वजह बना.

किस बीमारी का शिकार हुई थी फातिमा बॉश?

फातिमा ने दुनिया के सामने बताया कि वे बचपन से ही डिस्लेक्सिया और ADHD के साथ जी रही थीं. उन्हें पढ़ना और लिखना मुश्किल लगता था, अक्षरों का क्रम समझना चुनौतीपूर्ण था. लंबे समय तक ध्यान लगाना मुश्किल था. स्कूल के दिनों में कई बार शिक्षकों ने उनकी क्षमता को गलत समझा. लेकिन फातिमा ने कभी हार नहीं मानी. वे कहती हैं,“इन चुनौतियों ने मुझे और मजबूत बनाया. इन्हीं ने मुझे धैर्य, मेहनत और अलग सोच दी.”

डिस्लेक्सिया और ADHD क्या हैं?

डिस्लेक्सिया

ये एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है जिसमें पढ़ना और शब्द पहचानना मुश्किल हो जाता है. अक्षरों का क्रम उलट-पुलट दिख सकता है और लिखने में बार-बार गलती हो सकती है.

ADHD

यानी Attention Deficit Hyperactivity Disorder. इसमें ध्यान केंद्रित रखना मुश्किल होता है. व्यक्ति ज्यादा एक्टिव और जल्दी विचलित हो सकता है. दोनों स्थितियां एक ही व्यक्ति में हो सकती हैं और सही सपोर्ट से इन्हें मैनेज किया जा सकता है.

लोगों के लिए प्रेरणा बनी फातिमा 

फातिमा बॉश की जीत सिर्फ एक ताज नहीं है, बल्कि एक संदेश है कमजोरी वह नहीं जो आपको रोक दे, बल्कि वह जो आपको और खास बना दे. उन्होंने चुनौतियों भरे स्कूल लाइफ से लेकर इंटरनेशनल मंच तक का सफर हिम्मत, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ तय किया. उनकी जीत साबित करती है जो खुद पर भरोसा रखता है, दुनिया एक दिन उसकी कहानी सुनती है. 

यह भी पढ़ें: Winter Face Packs: सर्दियों में स्किन टैनिंग को करना है दूर तो ट्राई करें आटे से बने ये 3 आसान फेस पैक, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Lifestyle News Miss Universe 2025 Miss Universe 2025 Winner Miss Universe 2025 Fatima Bosh Mexico model
Advertisment