ईद की शॉपिंग के लिए कर रहे हैं अच्छी मार्केट की तलाश, ये हैं दिल्ली के 5 बेस्ट मार्केट जहां मिलते हैं बजट फ्रेंडली कपड़े

Eid Shooping Market: ईद आने वाला है ऐसे में अगर आप शॉपिंग के लिए अच्छी मार्केट की तलाश कर रहे हैं तो यहां हम आपके लिए दिल्ली के 5 बेस्ट मार्केट के बारे में बताएंगे जहां से आप बजट फ्रेंडली कपड़े की शॉपिंग आराम से कर सकते हैं.

Eid Shooping Market: ईद आने वाला है ऐसे में अगर आप शॉपिंग के लिए अच्छी मार्केट की तलाश कर रहे हैं तो यहां हम आपके लिए दिल्ली के 5 बेस्ट मार्केट के बारे में बताएंगे जहां से आप बजट फ्रेंडली कपड़े की शॉपिंग आराम से कर सकते हैं.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Eid Shopping In Delhi

Eid Shopping In Delhi

Eid Shooping Market In Delhi: 21 मार्च यानी, शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा. इस खास मौके पर घरों में साफ-सफाई, पकवानों की तैयारी और कपड़े खरीदारी की धूम देखने को मिलती है. खासतौर पर महिलाओं के लिए ईद की शॉपिंग की अलग ही एक्साइटमेंट होती है. लेकिन, लोगों को इस बात की कंफ्यूजन होती है कि आखिर कम बजट में किस मार्केट से खरीदारी करें. अगर आप बजट फ्रेंडली मार्केट की तलाश कर रहे हैं तो यहां हम आपको दिल्ली के 5 बेस्ट मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप बजट फ्रेंडली कपड़े खरीद सकती है. 

Advertisment

ये हैं दिल्ली के 5 बेस्ट मार्केट 

न्यू सीलमपुर मार्केट

ईद के लिए आप कम बजट में शॉपिंग करना चाहते हैं तो दिल्ली के न्यू सीलमपुर मार्केट जा सकते हैं. ये मार्केट अपने ट्रेंडी और बजट फ्रेंडली कपड़ों के लिए जानी जाती है. यहां आपको लेटेस्ट डिजाइन के अनारकली, पाकिस्तानी स्टाइल कुर्तियां और हैवी दुपट्टों का अच्छा कलेक्शन कम बजट में मिल जाता है. यहां होलसेल रेट जैसी कीमतों पर भी बढ़िया क्वालियी मिल जाती है इसलिए ईद से पहले यहां काफी भीड़ रहती है. आप यहां अपने पसंद का सूट ले सकती हैं. 

बाटला हाउस 

ईद की शॉपिंग के लिए बाटला हाउस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यहां ईद के मौके पर अलग ही रौनक देखने को मिलती है. यहां आपको लेटेस्ट ट्रेंड का शरार सूट, हैवी फेस्टिव ड्रेस की शानदार वैरायटी और गरारा सेट मिल जाएगा. आपको यहां हर बजट में सूट मिल जाएंगे जो इतने ट्रेंडी होते हैं कि आपको कहीं और नहीं मिलेंगे. यहां के रेडीमेड सूट आपको बेहद पसंद आएंगे. 

दरियागंज मार्केट 

इसके अलावा अगर आप कम बजट में अच्छी क्वालिटी के कपड़ें लेना चाहते हैं तो दरियागंज मार्केट जा सकते हैं. यहां आपको क्लासिक से लेकर मॉर्डन डिजाइन के काफी सारे सूट मिल जाएंगे. खासकर कॉटन, एम्ब्रॉयडरी वर्क और चिकनकारी सूट ईद के मौके पर काफी पसंद किए जाते हैं. अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो यह मार्केट आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. 

जाकिर नगर मार्केट 

ईद की शॉपिंग के लिए जाकिर नगर मार्केट काफी मशहूर है. यहां ट्रेंडी और फेस्टिव कलेक्शन के सूट, स्टाइलिश कुर्तियां और अबाया स्टाइल ड्रेस आसानी से मिल जाती हैं. खासकर ईद से पहले यहां नई डिजाइन की एंट्री होती है जिससे आपको लेटेस्ट फैशन अपनाने का मौका मिलता है. 

कटरा नील 

वहीं पुरानी दिल्ली का कटरा नील कपड़ों की होलसेल मार्केट के रूप में मशहूर है. यहां फैब्रिक कपड़े आपको कम बजट में आसानी से मिल जाएंगे, जिससे आप अपनी पसंद का सूट सिलवा सकते हैं. ईद के समय यहां सिल्क, नेट, जॉर्जेट और हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले कपड़े काफी डिमांड में रहते हैं. अगर आप खुद डिजाइन चुनकर सूट तैयार करवाना चाहती हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट हैं. 

यह भी पढ़ें: Fan Cleaning Tips: गर्मियों की हुई एंट्री! धूल से सना पंखा चलाने से पहले कर लें साफ, ट्राई करें ये स्मार्ट हैक्स

Eid 2026 Eid
Advertisment