/newsnation/media/media_files/2026/02/23/diabetes-2026-02-23-17-52-50.jpg)
diabetes Photograph: (SORA)
Diabetes Prevention Tips: डायबिटीज की बीमारी एक विश्वस्तरीय रोग है, जो तेजी से बढ़ रहा है. वैज्ञानिक लंबे समय से इस बीमारी पर रिसर्च कर रहे हैं. हालांकि, अब तक इस बीमारी का कोई पक्का इलाज नहीं मिला है. मगर कुछ बातों का ध्यान रखने से इसे नियंत्रित करने में मदद मिलती है. हाल ही में एक स्टडी हुई है जिसमें यह पाया गया है कि पहाड़ों पर रहने वाले लोगों को डायबिटीज का रिस्क कम होता है. चलिए जानते हैं रिसर्च के बारे में.
कहां हुई है रिसर्च?
यह नया अध्ययन ग्लैडस्टोन इंस्टीट्यूट के साइंटिस्टों द्वारा की गई है. रिसर्च टीम की प्रमुख ईशा जैन, जो यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सैन फ्रांसिस्को में प्रोफेसर हैं. उन्होंने इस शोध के बारे में बताया है. वे कहती हैं कि कई सालों से उनकी टीम हाइपॉक्सिया यानी खून में कम ऑक्सीजन के असर पर काम कर रही थी.
ये भी पढ़ें-Acharya Balkrishna Tips: क्या गंजापन दूर कर देगा ततैया का छत्ता? आचार्य बालकृष्ण से जानें वायरल नुस्खे के पीछे की सच्चाई
ऊंचाई में डायबिटीज का रिस्क होगा कम?
रिसर्च में पाया गया है कि पहाड़ों में रहने वाले लोगों को ऑक्सीजन का स्तर कम मिलता है. इस वजह से ही उनके शरीर के रेड ब्लड सेल्स ज्यादा ग्लूकोज सोख लेती हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल कम होता है. इतना ही नहीं, टीम ने इस थ्योरी पर काम करते हुए चूहों पर टेस्टिंग भी की है. वैज्ञानिकों ने समुद्री तटों के पास रहने वाले लोगों की तुलना में पहाड़ के लोगों को शुगर का मरीज कम पाया है. इस ऑबजर्वेशन का उन्होंने ट्रायल किया, जो साबित भी हो गया है.
रेड ब्लड सेल्स का रोल
बता दें कि हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को सिर्फ ऑक्सीजन ट्रांस्फर करने वाला माना जाता है. लेकिन हाल ही में प्रकाशित इस स्टडी में पाया गया है कि ये सेल्स ब्लड शुगर कंट्रोल करने में बड़ी भूमिका निभाती हैं. कम ऑक्सीजन होने से रेड ब्लड सेल्स स्पंज की तरह खून से ग्लूकोज सोखती है. इसलिए, शरीर को हल्की हवा में एडजस्ट करना होता है. ये शरीर में ब्लड शुगर लेवल को भी कम करता है.
शरीर में होता है नया बदलाव?
जब हमारे शरीर को कम ऑक्सीजन मिलती है तो रेड ब्लड सेल्स ग्लूकोज की मदद से एक खास मॉलिक्यूल बनाती हैं, जो टिश्यू तक ऑक्सीजन छोड़ने में मदद करता हैं. इसे आसान भाषा में समझे तो शरीर अपने अनुसार, खुद को सर्वाइव करने के लिए तैयार कर लेता है. साइंटिस्टों का कहना है कि यह सिर्फ ऑक्सीजन का खेल नहीं होता है बल्कि हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म से भी जुड़ा होता है. यही कारण है कि ऊंचाई पर रहने से ब्लड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Acharya Balkrishna Health Tips: कभी खाया है चने का साग? आचार्य बालकृष्ण से जानिए इन पत्तों के फायदे
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us