क्या आप भी पीते हैं RO का पानी? तो हो जाएं सावधान, आचार्य बालकृष्ण ने दी चेतावनी, बताई वजह

Acharya Balkrishna Tips: आरओ का पानी शुद्ध और सुरक्षित होता है, लेकिन इसे सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है. ज्यादा दिनों तक बिना ढके रखा पानी खराब हो सकता है. ऐसे में आचार्य बालकृष्ण ने RO का पानी पीने के लिए चेतावनी दी है.

Acharya Balkrishna Tips: आरओ का पानी शुद्ध और सुरक्षित होता है, लेकिन इसे सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है. ज्यादा दिनों तक बिना ढके रखा पानी खराब हो सकता है. ऐसे में आचार्य बालकृष्ण ने RO का पानी पीने के लिए चेतावनी दी है.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Acharya Balkrishna Tips (9)

Acharya Balkrishna Tips

Acharya Balkrishna Tips: आज के दौर में अधिकतर घरों में RO का पानी पिया जाता है. आरओ तकनीक के जरिए पानी शुद्ध किया जाता है जिससे यह साफ और सुरक्षित माना जाता है. लेकिन क्या आप भी RO का पानी पीते हैं तो समय रहते हैं सावधान हो जाएं. आचार्य बालकृष्ण ने RO के पानी को लेकर चेतावनी देते हुए इसके पीछे की वजह बताई है. 

Advertisment

आचार्य बालकृष्ण ने दी चेतावनी 

आचार्य बालकृष्ण ने चेतावनी देते हुए कहा कि हां RO का पानी साफ तो होता है लेकिन इसमें एक बड़ी कमी रह जाती है. RO पानी से जब सभी मिनरल्स निकल जाते हैं तो वो पानी तत्वहीन हो जाता है. यानी साफ तो है लेकिन शरीर को ताकत देने वाली उसकी असली शक्ति खत्म हो जाती है. आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि आपकी एक आदत बन गई है हम पानी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए RO पर भरोसा करने लगे हैं. लेकिन असल में आप इसका उल्टा कर रहे हैं. RO पानी भले ही साफ हो लेकिन उसमें शरीर के लिए जरूरी नेचुरल तत्व नहीं रहते. 

आचार्य बालकृष्ण ने दी ये सलाह 

तांबे में रखा पानी पीएं 

आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि आपके घरों में हमेशा से तांबे के बर्तन और मिट्टी के घड़े में पानी रखा जाता था. ये सिर्फ ट्रेडिशन नहीं थी बल्कि इसके पीछे विज्ञान भी था. तांबे के बर्तन में रखा पानी बैक्टीरिया को मारता है और पानी को नेचुरल तरीके से जीवंत बनाता है. ऐसे में आप RO का पानी पीने की जगह तांबे के बर्तन में रखा पानी पीएं. 

पानी को उबालकर पीएं 

मिट्टी का घड़ा पानी को ठंडा रखता है उसमें मौजूद मिनरल्स पानी को और भी हेल्दी बनाते हैं. आचार्य  बालकृष्ण कहते हैं कि अगर आपको लगता है कि पानी में किसी तरह की कोई भी इम्यूरिटी है तो बस पानी को अच्छी तरह उबाल लें. उबला हुआ पानी पीने के लिए सुरक्षित भी हो जाता है और इसके मिनरल्स भी बने रहते हैं फिर इसे मिट्टी के घड़े या तांबे के बर्तन में ठंडा होने के लिए रखें. 

वैज्ञानिक परंपराओं को अपनाएं 

आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि अब समय आ गया  है कि आप RO के पीछे भागना छोड़कर अपनी पुरानी वैज्ञानिक और सरल परंपराओं की ओर लौटें. मिट्टी के घड़े, तांबे के बर्तन और उबालकर पानी पीने की आदत को दोबारा घर-घर पहुंचाना चाहिए. ऐसे में जो लोग सिर्फ RO का पानी पीते हैं और उसे सुरक्षित समझते हैं उन्हें इन बातों पर ध्यान देने की जरूरत है. 

यह भी पढे़ं: Eye Flu Treatment: आई फ्लू से बचना चाहते हैं तो बिल्कुल न करें ये काम, वरना हो जाएंगे परेशान!

Patanjali Ayurveda Patanjali Ayurveda Tips Patanjali Acharya Balkrishna Tips Acharya Balkrishna home remedies tips Acharya Balkrishna Acharya Balkrishna Health Tips
Advertisment