/newsnation/media/media_files/2026/02/25/acharya-balkrishna-health-tips-13-2026-02-25-14-00-05.jpg)
Acharya Balkrishna Health Tips
Acharya Balkrishna Health Tips: भारतीय रसोई में पनीर का खास स्थान है. स्वाद के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, पनीर में मौजूद पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए उपयोगी है. अगर आप भी हड्डियों और जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आचार्य बालकृष्ण से जानिए पनीर के चमत्कारी फायदे के बारे में.
आचार्य बालकृष्ण से जानें पनीर के फायदे
हड्डियों और दांतों को बनाता है मजबूत
पनीर कैल्शियम का अच्छा स्रोत है. कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होता है. जो लोग कमजोर हड्डियों या ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए पनीर लाभकारी हो सकता है. इसके नियमित सेवन से दांत भी मजबूत रहते हैं और टूटने-घिसने की समस्या कम होती है.
मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
पनीर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है. आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि यह शरीर की मरम्मत और ग्रोथ में भी मदद करता है. जो लोग जिम जाते हैं या शारीरिक मेहनत ज्यादा करते हैं, उनके लिए पनीर अच्छा विकल्प है.
जोड़ों के दर्द में मिल सकता है आराम
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, पनीर में मौजूद खनिज तत्व जोड़ों के दर्द में राहत देने में मदद कर सकते हैं. उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों में अकड़न और दर्द आम समस्या है. ऐसे में संतुलित मात्रा में पनीर का सेवन फायदेमंद हो सकता है.
विटामिन डी का अच्छा स्रोत
पनीर में विटामिन डी और अन्य जरूरी खनिज पाए जाते हैं. ये शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बेहतर बनाते हैं. इससे हड्डियों को पूरा पोषण मिलता है. खनिज शरीर की कई आंतरिक जरूरतों को भी पूरा करते हैं.
कैसे करें पनीर का सही सेवन?
पनीर को सब्जी, भुर्जी, सलाद या हल्का भुना हुआ खाया जा सकता है. तला हुआ पनीर कम मात्रा में ही खाएं. ज्यादा तेल से बचें. संतुलित आहार के साथ पनीर को शामिल करें. आचार्य बालकृष्ण का कहना है की जिन लोगों को लैक्टोज से परेशानी होती है, वे पनीर सीमित मात्रा में लें. जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसानदेह हो सकता है. पनीर स्वाद और सेहत दोनों का सही मेल है. सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर यह हड्डियों, दांतों और जोड़ों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Acharya Balkrishna Health Tips: लिवर की बीमारी का रामबाण इलाज है ये एक चीज, आचार्य बालकृष्ण ने बताए इसके फायदे
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us