/newsnation/media/media_files/2026/02/24/acharya-balkrishna-health-tips-12-2026-02-24-13-42-48.jpg)
Acharya Balkrishna Health Tips
Acharya Balkrishna Health Tips: लिवर मानव शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है. पाचन में सहायता करता है. ऊर्जा संग्रहित करता है इम्यून सिस्टम को कंट्रोल करता है. ऐसे में लिवर का ध्यान रखना जरूरी है, बता दें लिवर संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में प्रसिद्ध आचार्य बालकृष्ण का मानना है कि कच्चा पपीता बेहद लाभकारी है.
खासतौर पर लीवर से जुड़ी समस्याओं में इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है. उन्होंने बताया कि कच्चे पपीते में मौजूद प्राकृतिक पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और रोगों से लड़ने में मदद करते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
लीवर की सेहत के लिए क्यों जरूरी है कच्चा पपीता
कच्चे पपीते में कई जरूरी विटामिन, एन्जाइम और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. ये तत्व लीवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, कच्चा पपीता लीवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. इससे शरीर में जमा विषैले तत्व बाहर निकलने में आसानी होती है.
पीलिया के मरीजों को मिलता है विशेष लाभ
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, पीलिया से पीड़ित लोगों के लिए कच्चा पपीता खास तौर पर लाभकारी हो सकता है. पीलिया में लीवर कमजोर हो जाता है, जिससे पाचन और ऊर्जा स्तर पर असर पड़ता है. ऐसे में कच्चे पपीते का नियमित सेवन लीवर को मजबूती देने में सहायक माना जाता है. इससे धीरे-धीरे शरीर की रिकवरी प्रक्रिया तेज हो सकती है.
सब्जी और सलाद के रूप में करें सेवन
कच्चे पपीते को अपने दैनिक आहार में शामिल करना आसान है. इसे सब्जी के रूप में पकाया जा सकता है या फिर सलाद बनाकर खाया जा सकता है. हल्के मसालों के साथ बनी कच्चे पपीते की सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होती है. सलाद के रूप में इसका सेवन पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा माना जाता है.
पाचन और इम्यूनिटी के लिए भी फायदेमंद
कच्चे पपीते में पाए जाने वाले एन्जाइम पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं. इससे गैस, अपच और भारीपन जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. इसके साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मदद करते हैं, जिससे शरीर सामान्य बीमारियों से सुरक्षित रहता है.
संतुलित आहार के साथ करें उपयोग
हालांकि कच्चा पपीता फायदेमंद है, लेकिन इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए. किसी गंभीर बीमारी या विशेष स्वास्थ्य समस्या में डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है. संतुलित आहार और स्वस्थ दिनचर्या के साथ कच्चा पपीता सेहत के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है.
यह भी पढ़ें: Acharya Balkrishna Health Tips: कोलेस्ट्रॉल को दूर करेगा आचार्य बालकृष्ण का वायरल नुस्खा, जानें क्या है
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us