Acharya Balkrishna Tips: कीड़े के काटने पर दर्द और सूजन से तुरंत राहत देगा ये नेचुरल चीज, आचार्य बालकृष्ण से जानें घरेलू तरीका

Acharya Balkrishna Tips: बारिश में नमी की वजह से घर में कीट पतंगे बढ़ गए हो तो आचार्य बालकृष्ण से जान लें कि कैसे इससे छुटकारा पाया जा सकता है और किसी कीड़े के काटने पर दर्द और सूजन से राहत के लिए क्या करना चाहिए.

Acharya Balkrishna Tips: बारिश में नमी की वजह से घर में कीट पतंगे बढ़ गए हो तो आचार्य बालकृष्ण से जान लें कि कैसे इससे छुटकारा पाया जा सकता है और किसी कीड़े के काटने पर दर्द और सूजन से राहत के लिए क्या करना चाहिए.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Acharya Balkrishna Tips (21)

Acharya Balkrishna Tips

Acharya Balkrishna Tips: बरसात और गर्मी के मौसम में कीड़े-मकोड़ों के काटने की समस्या आम हो जाती है. मच्छर, चींटी या अन्य कीड़े के काटने पर तेज जलन, सूजन और खुजली होने लगती है. मानसून के मौसम में बारिश दिल को खुश कर देती है, लेकिन इसमें परेशानियां भी कम नहीं होती हैं. सेहत को सही रखने से लेकर घर में नमी की वजह से बढ़ने वाले बैक्टीरिया और कीट-पतंगों से बचाव तक को लेकर काफी सावधानी बरतनी पड़ती है. ऐसे में तुरंत राहत पाने के लिए आचार्य बालकृष्ण ने एक आसान घरेलू उपाय के बारे में बताया है जो बेहद असरदार माना जाता है.

Advertisment

आचार्य बालकृष्ण ने क्या कहा? 

आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, किसी कीड़े के काटने पर फिटकरी की डली को पानी में भिगोकर प्रभावित स्थान पर मलने से उस जगह की सूजन तथा जलन खत्म हो जाती है. उनका कहना है कि फिटकरी में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण होते हैं. यह त्वचा पर होने वाली सूजन को कम करने में मदद करती है. साथ ही जलन और खुजली से भी राहत दिलाती है.

फिटकरी का इस्तेमाल कैसे करें? 

एक छोटी फिटकरी की डली लें. उसे साफ पानी में भिगो दें. अब उस पानी या फिटकरी को काटे गए स्थान पर हल्के हाथ से मलें. कुछ ही देर में जलन और सूजन कम होने लगती है. यह उपाय सरल है और घर पर आसानी से किया जा सकता है.

क्या यह उपाय फायदेमंद है? 

त्वचा को ठंडक देता है
संक्रमण के खतरे को कम करता है
जलन और खुजली से राहत दिलाता है
बिना किसी दवा के असर दिखाता है

यह भी पढ़ें: Acharya Balkrishna Health Tips: मोटापे से हैं परेशान, रोज सुबह खाली पेट पिएं इन 2 चीजों का मिश्रण, आचार्य बालकृष्ण से जानें सही तरीका

Acharya Balkrishna Acharya Balkrishna Health Tips
Advertisment