/newsnation/media/media_files/2026/02/21/acharya-balkrishna-health-tips-9-2026-02-21-15-42-32.jpg)
Acharya Balkrishna Health Tips
Acharya Balkrishna Health Tips: आज के दौर में खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से मोटापा आम हो गया है. ऐसे में लोग मोटापा कम करने के लिए कभी जीम जाते हैं तो कभी अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी वजन नहीं घट पाता है. हाल ही में योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले आचार्य बालकृष्ण ने सोशल मीडिया पर एक हेल्थ पोस्ट साझा की है. इसमें उन्होंने रोजमर्रा की कुछ सरल आदतों के बारे में बताया है, जिन्हें अपनाकर शरीर को अंदर से स्वस्थ रखा जा सकता है. ये उपाय आसान हैं और हर उम्र के लोग इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं.
सुबह की सही शुरुआत क्यों है जरूरी?
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार दिन की शुरुआत अगर सही तरीके से हो जाए, तो पूरे दिन शरीर ऊर्जावान बना रहता है. उन्होंने बताया कि सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है. इसमें एक नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. साथ ही शरीर में जमी गंदगी बाहर निकलने में मदद मिलती है.
आसन और प्राणायाम का महत्व
नींबू-शहद वाला पानी पीने के कुछ देर बाद आसन और प्राणायाम करने की सलाह दी गई है. इससे शरीर में लचीलापन आता है. सांस से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं. मानसिक तनाव भी धीरे-धीरे घटने लगता है. नियमित अभ्यास से शरीर और मन दोनों संतुलन में रहते हैं.
खानपान में रखें संतुलन
आचार्य बालकृष्ण ने तली-भुनी और ज्यादा भारी चीजों से दूरी बनाने की बात कही है. उनका कहना है कि इस तरह का भोजन पाचन को कमजोर करता है. इसके बजाय हल्का भोजन और ताजा सलाद खाना ज्यादा लाभकारी होता है. इससे पेट साफ रहता है और शरीर हल्का महसूस करता है.
इन बातों का रखें खास ध्यान
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है. यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. वहीं रात के समय कार्बोहाइड्रेट कम लेने या पूरी तरह से छोड़ने की सलाह दी गई है. इससे वजन नियंत्रित रहता है और नींद भी बेहतर आती है. आचार्य बालकृष्ण के बताए ये उपाय किसी दवा की तरह नहीं, बल्कि जीवनशैली में बदलाव हैं. अगर इन्हें रोजाना अपनाया जाए, तो लंबे समय तक सेहतमंद रहा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Swami Ramdev Health Tips: खर्राटों से हैं परेशान! स्वामी रामदेव ने बताया कैसे पाए समस्या से छुटकारा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us