/newsnation/media/media_files/2026/02/16/acharya-balkrishna-tips-20-2026-02-16-14-47-26.jpg)
Acharya Balkrishna Tips
Acharya Balkrishna Tips: मुंह के छाल एक आम समस्या है जो किसी को भी कभी भी हो सकते हैं. छाले होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे पेट की गर्मी, ज्यादा मसालेदार खाना, तनाव या विटामिन की कमी. वहीं ये छोटे-छोटे घाव बहुत दर्द देते हैं और कई बार खाना भी मुश्किल कर देते हैं. ऐसे में अगर आप इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां हम आपको मुंह के छासों से छुटकारा दिलाने का एक नेचुरल और असरदार तरीका बता रहे हैं. ये खास तरीका हाल ही में पतंजलि योगपीठ के प्रमुख आचार्य बालकृष्ण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इस्टाग्राम के जरिए शेयर किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
मुंह के छालों से कैसे पाएं छुटकारा?
आचार्य बालकृष्ण ने इसके लिए बेलपत्र के पत्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि अगर आपके मुंह में छाले हो जाएं तो बेल की पत्तियों को चबाने से लाभ मिल सकता है और कुछ हफ्ते में ही आपके छाले खत्म हो जाएंगे.
कैसे करें इस्तेमाल?
आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, सबसे पहले बेलपत्र के कुछ पत्ते तोड़ लें. फिर इन्हें अच्छी तरह से धो लें ताकि धूप या कीटाणु निकल जाएं. अब एक बर्तन में एक गिलास पानी लें और उसमें 8 से 10 बेलपत्र के पत्ते डाल दें. इस पानी को 5 से 10 मिनट तक उबालें. जब पानी थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे छान लें. इस गुनगुने पानी से दिन में 2 से 3 बार गरारे करें. आप चाहें तो इसे मुंह में रखकर थोड़ी देर कुल्ला भी कर सकते हैं.
जानें बेलपत्र के फायदे
गर्मी करें कम
आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि मुंह के छाले अक्सर शरीर की अत्यधिक गर्मी के कारण होते हैं और बेलपत्र की तासीर ठंडी होती है जो शरीर मुंह के अंदर की गर्मी को कम करने में मदद करत है.
दर्द और जलन से पाएं राहत
आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि 2 से 3 ताजे बेलपत्रों को सुबह खाली पेट चबाने से छालों से जल्दी राहत मिलती है. ऐसा करने से छालों में दर्द और जलन से राहत मिलती है.
पेट की समस्या में सुधार
बेलपत्र पाचन को बेहतर करता है, जिससे कब्ज या पाचन से जुड़ी समस्याओं के कारण होने वाले छाले ठीक होते हैं.
यह भी पढ़ें: Acharya Balkrishna Health Tips: पाचन सुधारने के लिए खाएं अजवायन, आचार्य बालकृष्ण से जानें खाने का तरीका
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us