logo-image

जम्मू-कश्मीर: आर्मी कैंप पर हिमस्खलन, 1 अधिकारी की मौत, 8 जवानों को बचाया गया

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में सेना कैंप में बर्फबारी से एक जवान की मौत हो गई। जबकि कई अन्य अभी भी लापता है।

Updated on: 25 Jan 2017, 06:48 PM

highlights

  • सोनमर्ग में सेना कैंप में बर्फबारी से एक अधिकारी की मौत, 8 को बचाया गया
  • कश्मीर के बांदीपोरा में भी हिमस्खलन, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में सेना कैंप में बर्फबारी से एक अधिकारी की मौत हो गई। वहीं सेना के जवानों ने बर्फ के बीच फंसे 8 जवानों को बचा लिया है। मृत अधिकारी के शव को बरामद कर लिया गया है।

वहीं कश्मीर घाटी के बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बुधवार को हुए हिमस्खलन में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गुरेज इलाके में हुए हिमस्खलन के कारण हबीबदुल्ला लोन, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे की मौत हो गई। गुरेज इलाके में स्थित हबीबदुल्ला का घर हिमस्खलन की चपेट में आ गया था।

भारी बर्फबारी के कारण जम्मू एवं कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में हिमस्खल की घटनाएं हो रही हैं। अधिकारियों ने राज्य के पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। लोगों को चेतावनी हटाए जाने तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

लोग भले ही अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, लेकिन इस प्रकार के हादसों में कई घर और सुरक्षा बलों के बंकर चपेट में आ गए हैं।

(ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है)