मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में लगाया खिताबी जीत का चौका, रोहित ने तोड़ा धोनी का ये रिकॉर्ड
इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस आईपीएल का सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम बन गई है. ये चारो खिताबी जीत मुंबई को रोहित शर्मा की कप्तानी में मिली.
highlights
- रोहित शर्मा की कप्तानी में चौथी बार मुंबई ने जीता खिताब
- रोहित बने सबसे ज्यादा बार अपनी टीम को खिताब दिलाने वाले कप्तान
- रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 1 रन से जीत दर्ज की
नई दिल्ली:
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इतिहास रच दिया. रोहित शर्मा की अगुवई में मुंबई इंडियंस ने रविवार को खेले आईपीएल 12 के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स को एक रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की ट्रॉफी पर चौथी बार अपना कब्जा जमाया है. इसके पहले मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3-3 बार ये खिताब अपने नाम किया था. रविवार को रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने चौथी बार ये खिताब जीतकर चेन्नई सुपरकिंग्स को पीछे छोड़ दिया.
इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस आईपीएल का सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम बन गई है. मुंबई इंडियंस ने साल 2013, साल 2015, साल 2017 और साल 2019 का आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया. यहां सबसे खास बात ये है कि ये चारो ही खिताब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ही जीते हैं. इस तरह से रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान भी महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2010, साल 2011 और साल 2018 का खिताब जीता था. रविवार को मुकाबले से पहले रोहित और धोनी के बीच थी सबसे ज्यादा बार आईपीएल का खिताब जीतने की होड़ जहां रोहित शर्मा ने बाजी मार ली.
अब तक आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीमें
टीमें | कितनी बार बनी चैंपियन | कप्तान |
मुंबई इंडियंस | 4 बार बनी आईपीएल चैंपियन साल 2013, 2015, 2017 और 2019 | रोहित शर्मा |
चेन्नई सुपर किंग्स | 3 बार बनी आईपीएल चैंपियन साल 2010, 2011 और 2018 | महेंद्र सिंह धोनी |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 2 बार बनी आईपीएल चैंपियन 2012 और 2014 | गौतम गंभीर |
सनराइजर्स हैदराबाद | 1 बार बनी आईपीएल चैंपियन 2016 | डेविड वॉर्नर |
डेक्कन चार्जर्स | 1 बार बनी आईपीएल चैंपियन 2009 | एडम गिलक्रिस्ट |
राजस्थान रॉयल्स | 1 बार बनी आईपीएल चैंपियन 2008 | शेन वॉर्न |
आपको बता दें कि रविवार को खेले गए आईपीएल 12 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की ओर से किरोन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 25 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए. जवाब में 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सकी. चेन्नई की ओर से सबसे ज्यादा रन शेन वाटसन ने बनाए उन्होने 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली. मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
TMKOC के को-स्टार समय शाह को याद आई सोढ़ी की आखिरी बातचीत, डिप्रेशन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
-
The Lion King Prequel Trailer: डिज़्नी ने किया सिम्बा के पिता मुफासा की जर्नी का ऐलान, द लायन किंग प्रीक्वल का ट्रेलर लॉन्च
-
Priyanka Chopra: शूटिंग के बीच में प्रियंका चोपड़ा नेशेयर कर दी ऐसी सेल्फी, हो गई वायरल
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें