कौन हैं UPSC टॉपर अनुज अग्रिहोत्री, AIIMS से कर चुके हैं मेडिकल की पढ़ाई

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज ही, यानी 6 मार्च 2026 को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का अंतिम परिणाम घोषित किया है. इस परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज ही, यानी 6 मार्च 2026 को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का अंतिम परिणाम घोषित किया है. इस परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है.

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
Who is Anuj


देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल यूनियन पब्लिक सर्विक कमीशन (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सर्विस एग्जामिशने 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया. इस वर्ष राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है. उनके टॉप करने के साथ ही लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार भी खत्म हो गया. आइए जानते हैं आकिर कौन है अनुज अग्निहोत्री औऱ उन्होंने कैसे ये मुकाम हासिल किया. 

Advertisment

राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने रचा इतिहास

राजस्थान के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है. लाखों अभ्यर्थियों के बीच शीर्ष स्थान प्राप्त करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि माना जाता है.

कौन हैं अनुज अग्निहोत्री?

पृष्ठभूमि: अनुज अग्निहोत्री मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर जिले के 'राटा' गांव के रहने वाले हैं.

शैक्षिक योग्यता: वे पेशे से एक डॉक्टर हैं. उन्होंने साल 2023 में AIIMS जोधपुर से अपनी मेडिकल की पढ़ाई (MBBS) पूरी की है. 

संघर्ष और सफलता: यह उनका पहला सफल प्रयास नहीं था. वे इससे पहले 2023 की सिविल सेवा परीक्षा की 'रिजर्व लिस्ट' में थे और 2024 में भी मेन्स क्वालिफाई कर चुके थे, लेकिन 2025 में उन्होंने सीधे टॉप रैंक हासिल की। उनका रोल नंबर 1131589 है.

कुल अंक: उन्होंने कुल 2025 अंकों में से 1000 अंक प्राप्त किए हैं.

बता दें कि हर साल बड़ी संख्या में युवा इस परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन अंतिम चयन सीमित उम्मीदवारों का ही हो पाता है. ऐसे में इस कठिन प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल करना अनुज की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम माना जा रहा है. अनुज अग्निहोत्री के लिए ये मुकाम हासिल करना आसान नहीं था. उन्होंने पहले असफलता का मुंह देखा और लगातार प्रयास औऱ कड़ी मेहनत के जरिए देश में अव्वल स्थान पर पहुंचे. 

देश की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में शामिल UPSC

सिविल सेवा परीक्षा को भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक माना जाता है. इसमें सफल होने के लिए उम्मीदवारों को व्यापक विषयों की गहरी समझ, विश्लेषण क्षमता और मजबूत व्यक्तित्व का प्रदर्शन करना पड़ता है.

इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन देश की प्रमुख प्रशासनिक सेवाओं में किया जाता है, जिनमें Indian Administrative Service, Indian Police Service और Indian Foreign Service जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल हैं.

चयनित उम्मीदवारों को आगे प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके बाद उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं.

युवाओं के लिए प्रेरणा बने अनुज

अनुज अग्निहोत्री की सफलता उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है जो सिविल सेवा में जाने का सपना देखते हैं. उनकी उपलब्धि यह दिखाती है कि कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और सही रणनीति के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

UPSC 2025 के परिणाम के साथ ही अब सफल उम्मीदवारों के लिए प्रशासनिक सेवाओं में नई जिम्मेदारियों और अवसरों का रास्ता खुल गया है. वहीं अनुज अग्निहोत्री की सफलता आने वाले वर्षों में सिविल सेवा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आएगी.

यह भी पढ़ें - UPSC CSE Results: अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया UPSC, देखें टॉपरों की पूरी सूची

INDIA
Advertisment