UPSC CSE Final Result 2025: अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया UPSC, देखें टॉपरों की पूरी सूची

UPSC CSE Final Result 2025: यूपीएससी का रिजल्ट सामने आ गया है. अनुज अग्निहोत्री ने इस बार ऑल इंडिया टॉप किया है. जानें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट....

UPSC CSE Final Result 2025: यूपीएससी का रिजल्ट सामने आ गया है. अनुज अग्निहोत्री ने इस बार ऑल इंडिया टॉप किया है. जानें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट....

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
UPSC CSE 2025 Result News see toppers list Anuj Agnihotri

देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC CSE 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. लाखों उम्मीदवार लंबे वक्त से इसका इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है. UPSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सर्विसेज परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किया है. इस बार अनुज अग्निहोत्री ने UPSC CSE 2025 का एग्जाम टॉप किया है. 

Advertisment

2025 में 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्‍वालिफाई हुए हैं. पूरा रिजल्‍ट UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्‍ध है. 

ऐसे चेक करें UPSC CSE 2025 का रिजल्ट

  • स्टेप 1: सबसे पहले आपको UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाना होगा.
  • स्टेप 2: इसके बाद आप होमपेज पर दिखाई देने वाले “UPSC CSE Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा.
  • स्टेप 4: इस पीडीएफ में उम्मीदवार अपना रोल नंबर या नाम सर्च करके रिजल्ट देख सकते हैं.

27 फरवरी को खत्‍म हुए इंटरव्यू

UPSC सिविल सर्विस-2025 प्रीलिम्‍स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी. इसके बाद 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक मेन्‍स एग्‍जाम आयोजित किया गया. मेन्स एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों का पर्सनैलिटी टेस्ट और इंटरव्यू 27 फरवरी 2026 को खत्‍म हुए थे. 27 फरवरी के पर्सनैलिटी टेस्ट के बाद छह मार्च को UPSC CSE 2025 का रिजल्ट आ गया है. 

देखें टॉप-10 टॉपरों के नाम 

  • 1- 1131589, अनुज अग्निहोत्री
  • 2- 4000040, राजेश्वरी सुवे एम
  • 3- 3512521, अकांश ढुल
  • 4- 0834732, राघव झुनझुनवाला
  • 5- 0409847, ईशान भटनागर
  • 6- 6410067, जिनिया अरोड़ा
  • 7- 0818306, ए आर राजा मोहिद्दीन
  • 8- 0843487, पक्षल सेक्रेटरी
  • 9- 0831647, आस्था जैन
  • 10- 1523945, उज्ज्वल प्रियांक

टॉप-11 से टॉप-20 तक के टॉपरों की सूची

  • 11- 1512091, यशस्वी राज वर्धन
  • 12- 0840280, अक्षित भारद्वाज
  • 13- 7813999, अनन्या शर्मा
  • 14- 5402316, सुरभि यादव
  • 15- 3507500, सिमरनदीप कौर
  • 16- 0867445, मोनिका श्रीवास्तव
  • 17- 0829589, चितवन जैन
  • 18- 5604518, श्रुति आर
  • 19- 0105602, निसार दिशांत अमृतलाल
  • 20- 6630448, रवि राज

UPSC CSE 2025
Advertisment