'हम पर हुकुम चलाने का अधिकार किसके के पास', AIMIM चीफ ओवैसी ने रूस के तेल टैरिफ को लेकर अमेरिका पर साधा निशाना

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को लोकसभा में ट्रेड डील को लेकर अमेरिका पर निशाना साधा. ओवैसी ने रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ पर नाराजगी जताई. उन्होंंने पूछा कि हम पर हुकुम चलाने का अधिकार किसको है?

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को लोकसभा में ट्रेड डील को लेकर अमेरिका पर निशाना साधा. ओवैसी ने रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ पर नाराजगी जताई. उन्होंंने पूछा कि हम पर हुकुम चलाने का अधिकार किसको है?

author-image
Suhel Khan
New Update
Asaduddin Owaisi

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी Photograph: (Sansad TV)

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिकी व्यापार समझौते को लेकर निराशा जताई. इसका साथ ही उन्होंने ट्रेड डील की आलोचना करते हुए इसे भारत की संप्रभुता का अपमान बताया. ओवैसी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने रूस से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से तेल खरीदने पर भारत के आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रावधान किया था. जिसे लेकर एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने कहा कि, भारत अमेरिका के सामने खुद को क्यों नीचा दिखा रहा है, जो देश के आत्मसम्मान पर सवाल उठाता है.

Advertisment

हम जिससे चाहें तेल खरीदेंगे- असदुद्दीन ओवैसी

बुधवार को ओवैसी ने लोकसभा में कहा, "अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की बात करें तो ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं- अगर हम प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूस से तेल खरीदते हैं, तो वे 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे. ये कौन 'गोरी चमड़ी वाला' है जो बैठकर हमें हुकुम चलाएगा? क्या देश को आजादी इसी के लिए मिली थी? हम जिससे चाहें तेल खरीदेंगे. आप कौन होते हैं हमें बताने वाले? यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार चुप है. हम इस 'गोरी चमड़ी वाले' के सामने क्यों झुक रहे हैं? हमारा आत्मसम्मान कहां है?"

भारत-ईयू डील पर भी जताई ओवैसी ने चिंता

इसके साथ ही ओवैसी ने यूरोपीय संघ के साथ भारत के व्यापार समझौतों पर भी चिंता जताई. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि देश का उद्योग विऔद्योगीकरण के खतरे में है. उन्होंने कहा, "यूरोपीय संघ की संधि के साथ, हमारा उत्पादन-संबंधी प्रोत्साहन (PLI) पूरी तरह से प्रभावित होगा क्योंकि आपने शुल्क कम कर दिए हैं. आपने चिकित्सा उपकरणों पर शुल्क कम कर दिए हैं; आपने उन्नत मशीनरी पर शुल्क कम कर दिए हैं. अमेरिकी औद्योगिक सामान आयात किए जाएंगे; इस देश में विऔद्योगीकरण का खतरा है. क्या हम मुक्त व्यापार समझौता कर रहे हैं या जबरन खरीद आदेश पर हस्ताक्षर कर रहे हैं?"

ओवैसी ने कपड़ा क्षेत्र को लेकर क्या दी चेतावनी?

ओवैसी ने कपड़ा क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि, "अमेरिका ने बांग्लादेश को शून्य शुल्क पर उनसे कपास खरीदने को कहा है. महोदय, भिवंडी, मालेगांव और बनारस के पावरलूमों का क्या होगा? हम बांग्लादेश को 70 प्रतिशत कच्चा कपास आपूर्ति करते हैं."

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी पर ओवैसी का वार, कहा- चीन पर बोलना था, चना पर बोल गए, ईद भी भूले

AIMIM asduddin owaisi
Advertisment