सदन में हंगामे के बाद बाहर निकलने पर क्या बोले राहुल गांधी? बीजेपी ने भी जारी किया वीडियो

चीन से जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर सोमवार को संसद में जमकर गहमा-गहमी देखने को मिली. लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे का जिक्र करते हुए सरकार से जवाब मांगा

चीन से जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर सोमवार को संसद में जमकर गहमा-गहमी देखने को मिली. लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे का जिक्र करते हुए सरकार से जवाब मांगा

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
Rahul Gandhi on Narvane

चीन से जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर सोमवार को संसद में जमकर गहमा-गहमी देखने को मिली. लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे का जिक्र करते हुए सरकार से जवाब मांगा. उनके बयान के बाद सदन में शोर-शराबा इतना बढ़ गया कि कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित करना पड़ा. वहीं सदन से बाहर निकलने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से क्या कुछ कहा और बीजेपी की ओर से क्या प्रतिक्रिया आई. आइए जानते हैं. 

Advertisment

पूर्व सेना प्रमुख के हवाले से उठाया सवाल

लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चीन से जुड़ा मुद्दा केवल राजनीति का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से सीधा जुड़ा हुआ है. उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की पुस्तक और उससे जुड़े एक लेख का हवाला देते हुए सरकार से स्पष्टता की मांग की. राहुल गांधी का कहना था कि जो बातें सेना प्रमुख की किताब और लेखों में लिखी गई हैं, वही वे सदन में उठाना चाहते थे.

'यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है'- राहुल गांधी

संसद से बाहर निकलने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा,'यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है. मैं वही बात सदन में कह रहा हूं, जो नरवणे जी की किताब में लिखी है और जिस पर एक आर्टिकल भी प्रकाशित हुआ है.' उन्होंने जोर देकर कहा कि संसद इस विषय पर चर्चा का सबसे उपयुक्त मंच है.

सरकार से सीधे सवाल की कोशिश

राहुल गांधी ने आगे कहा कि वह यह जानना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच उस समय क्या बातचीत हुई थी, जब चीन भारत के सामने खड़ा था. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी निजी राय को नहीं, बल्कि प्रकाशित लेख को कोट कर रहे हैं.

बीजेपी ने शेयर किया नरवणे का वीडियो

वहीं राहुल गांधी लगातार बयान पर अड़े रहने के बीच भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई. एक तरफ जहां रक्षा मंत्री और गृहमंत्री ने उनके बयान को बेबुनियाद और तथ्यहीन बताया. वहीं यह भी कहा कि वह सदन की परंपराओं के मुताबिक नहीं बोल रहे हैं. यही नहीं बीजेपी ने पूर्व सेना प्रमुक एम. नरवणे का एक वीडियो भी साझा किया. इसमें वह बता रहे हैं कि चीन की ओर से भारत की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं किया गया है. 

हंगामे के बाद स्थगित हुई कार्यवाही

इससे पहले राहुल गांधी के बयान के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित होती रही, जिसके चलते लोकसभा अध्यक्ष को सत्र को स्थगित करने का फैसला लेना पड़ा. 

सियासी बयानबाजी तेज

इस मुद्दे पर अब सियासत और तेज होने के संकेत हैं. विपक्ष जहां इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बता रहा है, वहीं सरकार की ओर से जवाब देने की मांग पर जोर दिया जा रहा है. आने वाले दिनों में चीन के मुद्दे पर संसद में बहस और तीखी होने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें - Parliament Budget Session: राहुल गांधी के डोकलाम बयान पर हंगामा, राजनाथ और अमित शाह ने विश्वसनीयता पर उठाए सवाल

INDIA
Advertisment