/newsnation/media/media_files/2026/03/02/delhi-weather-today-2026-03-02-10-47-26.jpg)
प्रतिकात्मक फोटो
होली का पर्व बीतते ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है. कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली हरियाणा, उत्तर भारत में लोगों को भयंकर गर्मी का सामना पड़ सकता है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह में तापमान में 34-35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना बनी हुई है. ऐसा अनुमान है कि उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में इस हफ्ते तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री अधिक हो सकता है. वहीं मध्य भारत में सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक होगा. मौसम विभाग ने मार्च के पहले हफ्ते में गर्मी और कुछ जगहों पर उमस बढ़ने की चेतावनी जारी की है.
तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तेजी से गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे हालात अगले सात दिनों तक बने रह सकते हैं. वहीं, मध्य भारत (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ आदि) में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक हो सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 4 दिनों में मध्य भारत के राज्यों में तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
किसी तरह बड़ा बदलाव नहीं होने वाला
महाराष्ट्र-गुजरात के तापमान में बढ़ोतरी होगी. उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों में अगले 4 दिनों में तापमान 2-3 डिग्री बढ़ने का अनुमान है. हालांकि, इसके बाद अधिक बदलाव नहीं होगा. IMD के पूर्वानुमान है ​कि महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. गुजरात में अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है. वहीं तमिलनाडु और देश के अन्य भागों में तापमान किसी तरह बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है.
गर्मी के साथ लोगों को उमस भी झेलनी पड़ेगी. पूर्वानुमान के अनुसार, कोंकण (महाराष्ट्र का तटीय इलाका) में 4-5 मार्च और गुजरात के तटीय इलाकों में 4-6 मार्च तक गर्म और उमस वाले हालात बने रहेंगे. ऐसे में लोगों को परेशानी सामना करना पड़ सकता है.
मार्च के पहले हफ्ते में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो मार्च के माह के पहले सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहने वाला है. मार्च के पहले हफ्ते में तापमान में बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत, मार्च के पहले हफ्ते में ही देश की राजधानी का अधिकतम तापमान बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. वहीं न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. अगले एक हफ्ते में बारिश की कोई संभावना नहीं है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 4 से 9 मार्च तक हल्की बरसात या बर्फबारी हो सकती है.
हिमाचल प्रदेश में 7 से 9 मार्च और उत्तराखंड में 8-9 मार्च को हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी का प्रचड़ रूप देखने को मिलेगा. इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. मार्च के माह में 35 डिग्री तापमान यह जता रहा है कि कभी भी गर्मी अपना प्रचंड रूप ले सकती है. तापमान 40 डिग्री के पार भी जा सकता है.
ये भी पढ़ें: ट्रंप का साथ और 'अनलिमिटेड' हथियार, फिर भी इजरायली सेना के सामने क्यों खड़ी है बड़ी चुनौती?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us