Weather Update: दिल्ली-NCR समेत के देश के कई हिस्सों में बारिश ने बढ़ाई सिरहन, घना कोहरा छाया, जानें मौसम का अपडेट

Weather Update: देशभर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. दिल्ली-एनसीआर में सुबह के वक्त बारिश के कारण ठंड बढ़ गई. घना कोहरा छाया रहा.

Weather Update: देशभर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. दिल्ली-एनसीआर में सुबह के वक्त बारिश के कारण ठंड बढ़ गई. घना कोहरा छाया रहा.

author-image
Mohit Saxena
New Update
kal-ka-mausam-19-december-weather-report-cold-fog-imd-alert-india

Weather Update:  देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. दिल्ली-NCR में सुबह से बादल छाए रहे है. बाद में हल्की बूंदाबादी से माहौल बदल गया. इस दौरान कोहरे का असर देखा गया. यहां तापमान अचानक गिर गया. यूपी-बिहार में भी घना कोहरा देखा गया. पहाड़ों पर बर्फ जारी है. मैदानी इलाकों में दिन ठंडा रहा. मौसम विभाग ने (IMD) अलर्ट जारी किया है.  खराब मौसम के कारण पूरे उत्तर भारत की तस्वीर बदली है. कई जगहों पर बारिश के साथ कोहरा, बर्फ तो कहीं ओलावृष्टि देखने को मिली. पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो चुका है. इसका असर पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है. दिल्ली-NCR में 1 फरवरी की सुबह से बारिश शुरू हो गई. ऐसे में हवा में ठंड के साथ नमी का असर देखा गया. 

Advertisment

उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी रह से मैदानी इलाकों में देखने को मिला ​​है. IMD के मुताबिक 1 से 3 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी होने की संभावना बनी हुई है. इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में मौसम करवट लेगा. दिन के तापमान में गिरावट रहेगी. 

हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

दिल्ली-NCR में रविवार को सुबह के वक्त बादल छाए रहे. हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर बरसात के आसार बने रहेंगे. सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा हो सकता है. शाम और रात को तेज हवाएं चलने की आशंका है. इस दौरान ठंड और अधिक चुभने वाली है. वहीं पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी का सीधा असर मैदानी क्षेत्र में देखने को मिलेगा. उत्तर-पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाएं दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी यूपी तक पहुंच रही हैं.

सड़क और रेल यातायात पर भी पड़ेगा असर

इस बीच उत्तर प्रदेश के साथ बिहार में बारिश के साथ कोहरे का असर देखने को मिलेगा. IMD ने चेताया कि सुबह और रात के वक्त घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो सकती है. इसका असर सड़क और रेल यातायात पर भी पड़ने वाला है. 

ये भी पढ़ें: LPG Cylinder Price: बजट से पहले महंगा हुआ गैस सिलेंडर, इतने रुपए की हुई बढ़ोतरी; जानें नया रेट

Delhi Weather Weather Update
Advertisment