/newsnation/media/media_files/2026/02/01/lpg-cylinder-price-2026-02-01-07-07-42.jpg)
LPG Cylinder Price: आज (1 फरवरी) आम बजट पेश होने से ठीक पहले सरकार ने आम लोगों और व्यापारियों को झटका दिया है. सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 49 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें आज सुबह से लागू हो गई हैं.
होटल-रेस्टोरेंट पर पड़ेगा असर
बता दें कि यह कमर्शियल सिलेंडर मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक कामों में इस्तेमाल होता है. कीमत बढ़ने से खाने-पीने के कारोबार पर असर पड़ सकता है और आने वाले समय में ग्राहकों को महंगा खाना झेलना पड़ सकता है. हालांकि राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. घरेलू सिलेंडर अभी भी 8 अप्रैल 2025 की दरों पर ही मिल रहा है.
Commercial LPG price hiked by Rs 49, domestic cylinder rates unchanged
— ANI Digital (@ani_digital) February 1, 2026
Read @ANI story | https://t.co/20Sg6y0fbY#LPG#Cylinder#PriceHike#DomesticCylinderpic.twitter.com/V3GrpLqQzv
हर महीने की पहली तारीख को होती है समीक्षा
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां जैसे IOC, HPCL और BPCL हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं. जनवरी में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 111 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी हुई थी. वहीं, इससे पहले नवंबर और दिसंबर 2025 में हल्की कटौती की गई थी.
कमर्शियल सिलेंडर का ताजा रेट
नई कीमतों के बाद दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 1740.50 रुपए का हो गया है, जो पहले 1691.50 रुपए था. कोलकाता में इसकी कीमत बढ़कर 1844.50 रुपए हो गई है. मुंबई में अब यह 1692.00 रुपए में मिलेगा, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 1899.50 रुपए पहुंच गई है.
घरेलू सिलेंडर के नहीं बढ़े दाम
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में इसकी कीमत अभी भी 853 रुपए बनी हुई है. बजट से ठीक पहले हुई इस बढ़ोतरी को व्यापार जगत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें- दिसंबर 2025 में GST कलेक्शन बढ़ा, टैक्स कटौती के बावजूद 1.74 लाख करोड़ रुपये की वसूली
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us