Weather Update: देश के कई राज्यों में बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें दिल्ली- यूपी में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौमस तेजी से बदल रहा है. सर्दी की विदाई के साथ ही गर्मी का आगमन भी शुरू हो गया है. सुबह-शाम को छोड़ दें तो अधिकांश समय गर्मी का एहसास होने लगा है. इस बीच IMD ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौमस तेजी से बदल रहा है. सर्दी की विदाई के साथ ही गर्मी का आगमन भी शुरू हो गया है. सुबह-शाम को छोड़ दें तो अधिकांश समय गर्मी का एहसास होने लगा है. इस बीच IMD ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Weather Update Today 22 Feb 2026

देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट Photograph: (Social Media)

Weather Update: उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है. ठंड की विदाई के साथ गर्मी की शुरुआत होने लगी है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही विभाग ने कुछ राज्यों में तूफान की भी आशंका जताई है. इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 22 फरवरी से 24 फरवरी (रविवार से मंगलवार) तक देश के 12 राज्यों में भारी बारिश की आशंका है.

Advertisment

इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से अगले तीन दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका है. जबकि उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी के बीच भारी बारिश हो सकती है.

दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज

वहीं राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आज यानी रविवार (22 फरवरी) को आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप खिली रहेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार शाम छह बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 211 दर्ज किया गया जो 'खराब' श्रेणी में रहा.

यूपी में भी तेजी से बदल रहा मौसम

वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में भी मौसम तेजी से बदल रहा है. सर्दी का असर कम होने के साथ ही गर्मी का एहसास होने लगा है. आज यानी रविवार को राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं है. यहां भी दिनभर तेज धूप खिली रहेगी और आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है.

जानें कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, उधर बिहार के कुछ जिलों में आज कोहरा और ठंड का असर देखने को मिल सकता है. इस दौरान पटना के मैदानी इलाके, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और खगड़िया जिले में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. जबकि रविवार को पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

अगर बात करें राजस्थान के मौसम की तो यहां भी दिन का तापमान बढ़ने लगा है.  मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. शनिवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. जो राज्य में सबसे अधिक रहा. वहीं फलोदी में पारा 31.4 डिग्री और जालोर में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उधर जोधपुर में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 30.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: Weather Update: राजस्थान में कोहरे की वजह से लुढ़का पारा, मध्य प्रदेश में बारिश तो हरियाणा में गिरे ओले; जानें अपने प्रदेश का हाल

Weather Update
Advertisment