Weather Update: राजस्थान में कोहरे की वजह से लुढ़का पारा, मध्य प्रदेश में बारिश तो हरियाणा में गिरे ओले; जानें अपने प्रदेश का हाल

Weather Update: देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का विभिन्न हाल दिखाई दे रहा है. कहीं बारिश हो रही है तो कहीं धूप और गर्मी. जानें आपके राज्य का हाल कैसा है.

Weather Update: देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का विभिन्न हाल दिखाई दे रहा है. कहीं बारिश हो रही है तो कहीं धूप और गर्मी. जानें आपके राज्य का हाल कैसा है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Delhi Rain Today 18 Feb

File Photo: (IANS)

देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का अलग-अलग रंग दिखाई दे रहा है. राजस्थान में पिछले दो दिनों में बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे, जिस वजह से दिन के तापमान में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई. गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा रहा. मौसम विभाग की मानें तो तापमान में आज से बढ़ोत्तरी हो सकती है. एमपी के 25 जिलों में गुरुवार को तेज बारिश हुई. ग्वालियर सहित आठ जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट है. एक दिन पहले हरियाणा के भिवानी-रेवाड़ी में बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे, जिस वजह से तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट हो गई.

Advertisment

छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम 

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिन उत्तर और मध्य भारत में कहीं बारिश तो कहीं आसमान और तेज धूप रहेगी. 

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में 20 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा. प्रदेश में ठंड का आसार जारी रहेगा. प्रदेश के 3 जिलों में 19 फरवरी को बर्फबारी हुई. 22 से 24 फरवरी तक पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि से पारा गिर गया है, जिस वजह से राज्य में सर्दी बढ़ गई है. प्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया. मौसम एक्सपर्ट्स की मानें तो राज्य में अगले एक-दो दिन में तापमान सामान्य से ऊपर हो जाएगा, जिस वजह से सुबह-शाम की ठंड कम हो जाएगी और दिन हल्का गर्म होने लगेगा.

मध्यप्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और चक्रवात ने आधे मध्यप्रदेश को भिगा दिया. उज्जैन में तो रात भर ओले गिरे हैं. मध्य प्रदेश में 23 और 24 फरवरी को फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

18 फरवरी को हरियाणा में हुई बारिश का असर अब भी दिखाई दे रहा है. बारिश की वजह से नमी बढ़ गई और उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से रात के तापमान में गिरावट देखी गई. तेज धूप निकलने के वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

पंजाब में कैसा रहेगा मौसम

पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड अंतिम मोड़ में पहुंच गई है. इसके साथ ही तापमान बढ़ने लगेगा. खास बात है कि 25 तारीख तक कोई बारिश या अन्य गतिविधियां नहीं हैं. 

Weather Update
Advertisment