/newsnation/media/media_files/2025/11/15/weather-update-2025-11-15-07-45-28.jpg)
weather (social media)
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है. भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने अलर्ट जारी किया है. राजधानी में फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड के असर कम होगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में और इजाफा होगा. IMD के मुताबिक 6 फरवरी से 10 फरवरी तक NCR में मौसम में शुष्क रहने वाला है. सुबह के समय कोहरे के हालात बने रहेंगे. 6 और 7 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के करीब रहेगा. वहीं 8, 9 और 10 फरवरी को अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. इस दौरान वायु प्रदूषण चिंता का विषय है. एनसीआर में अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है.
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग(IMD) के मुताबिक, राज्य में शुक्रवार को घना कोहरा हो सकता है. कई इलाकों में विजिबिलिटी पर असर होगा. पश्चिमी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. वहीं न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट की उम्मीद है.
बिहार में घना कोहरा
बिहार में घना कोहरा छाया रहने वाला है. इससे सुबह और रात के वक्त के समय यातायात पर असर दिखेगा. रेलों की आवाजाही में देरी हो सकती है. इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी.
राजस्थान में चलेंगी ठंडी हवाएं
राजस्थान के लिए मौसम विभाग का अलर्ट है. राज्य के कई जिलों में कड़ाके की ठंड की चेतावनी है. IMD के मुताबिक पूर्वी राजस्थान में सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा. तापमान में 2-4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. कुछ क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलने वाली है.
हिमाचल प्रदेश का मौसम
हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ जिलों में बरसात के साथ बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान 7 फरवरी की सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहने वाला है। इस दौरान तेज हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज (5 फरवरी) उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में आने वाले चार दिनों में मौसम सामान्य रहने वाला है। 9 फरवरी से मौसम एक दोबारा से करवट लेने वाला है। इस दौरान 9 से 11 फरवरी को बारिश के साथ बर्फबारी होना संभव है।
ये भी पढ़ें: खड़गे जी को बैठकर नारे लगाने की मंजूरी दे दें, जो थक गए, वो चले गए.. अपने भाषण में विपक्ष पर पीएम मोदी ने ऐसे कसे तंज
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us