/newsnation/media/media_files/2026/02/05/pm-modi-speech-in-parliament-2026-02-05-17-35-47.jpg)
Photograph: (Photo- Sansad Tv)
PM Narendra Modi Speech In Rajyasabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के तहत अपना संबोधन दिया. इस दौरान उन्होंने सरकार की उलपलब्धियां तो गिनाईं साथ ही विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. अपने भाषण में पीएम मोदी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की खामियों पर हमला बोला तो साथ ही नेताओं पर तंज सकता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया किस तरह भारत विकसित राष्ट्र की ओर तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने साफ कहा कि अब हमें न रुकना है और न ही मुड़कर देखना है.
विरोधियों पर बरसे पीएम मोदी
जब प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संबोधन राज्यसभा में शुरू किया तो एक बार फिर उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा. विपक्ष ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी. इस बीच पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर तंज कसते हुए सभापति से आग्रह किया खड़गे जी की उम्र ज्यादा है कृपया उन्हें बैठकर नारेबाजी या विरोध जताने की अनुमति दे दी जाए.
#WATCH | In Rajya Sabha, PM Modi says, "...India is signing future-ready trade deals with several countries. In the past few days, we signed trade deals with 9 big and important countries of the world. Mother of all deals with 27 countries, with European Union is one of them..." pic.twitter.com/qpOcOpVUks
— ANI (@ANI) February 5, 2026
जो थक गए, वो चले गए
वहीं पीएम मोदी के संबोधन के दौरान विपक्ष ने वाकऑउट कर लिया. इस पर भी प्रधानमंत्री ने तंज कसा और अपने भाषण के बीच ही उन्होंने कहा कि जो थक गए हैं...या फिर जो चले गए हैं (विपक्ष) उन्हें देश की ऐसी हालत करने पर जवाब तो देना पड़ेगा. उन्हें बताना तो होगा आखिर उन्होंने देश की क्या हालत की है.
कोई सोच नहीं थी कोई नीति नहीं थी
पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी सरकार जिसकी न तो कोई नीति थी और न ही कोई सोच थी. ऐसी सरकार ने देश की जनता को कई वर्ष पीछे धकेल दिया.
तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे...
पीएम मोदी एक शेरों शायरी के जरिए भी तंज कसा. उन्होंने विरोधियों को घेरते हुए कहा-
तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आइना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगा
कांग्रेस हो, टीएमसी हो, लेफ्ट हो..बरसों तक सत्ता में रहे, राज्यों में भी सरकार चलाई. लेकिन डील की चर्चा होती है तो गौरव से कहते हैं. उन्होंने सिर्फ जेब भरने का काम किया..नागरिकों के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता नहीं थी.
हमारी ज्यादा शक्ति उनकी कमियां दूर करने में जा रही
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी ज्यादा शक्ति पुरानी सरकार की कमियां दूर करने में जा रही हैं. देश की छवि को ऐसा दुनिया में धुमिल किया है कि इसे साफ करने में ज्यादा वक्त निकल जाता है.
सार्थक चर्चा का मौका भी गंवा दिया
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार को हमने सार्थक चर्चा का मौका दिया. जो इनकी हमेशा मांग रहती है. लेकिन विपक्ष ने अपने तरीके से इस मौके को भी गंवा दिया.
गांधी परिवार पर तंज कसा
जो लोग खुद को राजा मानते हैं वो सदन में आकर आर्थिक असमानता की बात करते हैं. ये अपने-आप में ही सोचने वाली बात है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us