Weather Update: मार्च आने से पहले ही तपने लगी दिल्ली, देश के कई राज्यों में येलो अलर्ट, जानें मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 30-31°C तक पहुंचेन की उम्मीद है. वहीं न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास होने वाला है. अगले 48 घंटों में तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ने के आसार हैं.

दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 30-31°C तक पहुंचेन की उम्मीद है. वहीं न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास होने वाला है. अगले 48 घंटों में तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ने के आसार हैं.

author-image
Mohit Saxena
New Update
delhi

पूरे उत्तर भारत में अब तापमान बढ़ने लगा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ इलाकों में बारिश, गरज-चमक और यहां तक की ओले गिरने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में यलो अलर्ट का ऐलान किया है. 

Advertisment

दिल्ली-NCR में गर्मी ने दस्तक दी

दिल्ली-एनसीआर में भी ऐसा ही हाल है. यहां पर मौसम ने तेजी से करवट ली है. तापमान तेजी से बढ़ रहा है. यहां पर अधिकतम तापमान 30-31°C तक पहुंचने की उम्मीद बताई जा रही है. वहीं न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रहने वाला है. मौसम साफ रहने वाला है. यहां पर हल्की हवाएं (15-25 किमी/घंटा) चलेंगी. अगले 48 घंटों में तापमान 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. यहां पर बारिश होने की संभावना न के बराबर है. हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है. कई इलाकों में AQI 200-300 के बीच दर्ज होने की उम्मीद है. सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास रहने वाला है. मगर दोपहर को गर्मी परेशान करेगी. 

बारिश और ओले का अलर्ट 

IMD के अनुसार, आज और कल यानि (25-26 फरवरी) को पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, झारखंड और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों (अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम) में हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है. यहां पर बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की उम्मीद है. वहीं कुछ जगहों पर ओले गिरने के आसार बने हुए हैं. 

हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना

वहीं 27-28 फरवरी को कई इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है. लक्षद्वीप और तटीय आंध्रप्रदेश में बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश के कई इलाके जैसे बैतूल, इंदौर, उज्जैन, बालाघाट आदि में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां पर बरसात के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की आशंका है. 

ये भी पढ़ें:Bihar Road Accident: बिहार के भागलपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर; 6 की मौत

Weather Update
Advertisment