'देश के दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देता है आज का भारत', गुवाहाटी की जनसभा में बोले PM मोदी

PM Modi Assam Visit: पीएम मोदी ने शनिवार को असम में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इसके बाद गुवाहाटी में बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत दुश्मन के घर में घुसकर जवाब देता है.

PM Modi Assam Visit: पीएम मोदी ने शनिवार को असम में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इसके बाद गुवाहाटी में बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत दुश्मन के घर में घुसकर जवाब देता है.

author-image
Suhel Khan
New Update
PM Modi in Assam 14 Feb

पीएम मोदी Photograph: (DD)

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने 5400 करोड़ से ज्यादा की कई विकास परियोजना का उद्घाटन किया. इसके बाद पीएम मोदी ने गुवाहाटी में बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बड़ी-बड़ी आम सभाएं करने का तो बहुत सौभाग्य मिलता है. जनता जनार्दन को उनके दर्शन करना, उनसे संबोधन करना ये लगातार चलता रहता है लेकिन असम के बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के दर्शन करना ये मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है.

Advertisment

पीएम मोदी ने बढ़ाया पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जहां पहुंची है उसका श्रेय अगर किसी को मिलता है तो वह सिर्फ बीजेपी के कार्यकर्ताओं को मिलता है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारा विश्वास संगठन में है, हम राष्ट्र जीवन में परिवर्तना का आधार संगठन की शक्ति बांधते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि, इसलिए इतनी बड़ी  तादात में जमीन की जड़ों से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं का दर्शन करना ये अपने आप में बहुत बड़ा सौभाग्य है. पीएम मोदी ने कहा कि हम लोग एक ही मंत्र को लेकर जिए हैं हम लोग एक ही मंत्र को साकार करने के लिए अपने आप को खपा रहे हैं वो मंत्र है भारत माता की जय.

बजट में असम को मिलेंगे 50 हजार करोड़- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, अगर मेरा सबसे बड़ी कोई क्वालिफिकेशन है मेरे जीवन की जो गौरवपूर्ण बात है वो यही है कि नरेंद्र मोदी भाजपा का कार्यकर्ता है और एक भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर मैं असम के अपने सभी कार्यकर्ता भाई और बहनों को संगठन की शक्ति को हाथ जोड़कर के नमन करता हूं. पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस वर्ष का लक्ष्य अष्टलक्ष्मी के लिए, बीजेपी एनडीए के लिए और मजबूत देने वाला है.

कांग्रेस पर साधा पीएम मोदी ने निशाना

उन्होंने कहा कि बजट में बहुत अधिक फोकस नॉर्थ ईस्ट को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर है. इस साल असम को बेस्ट टी हिस्सेदारी के रूप में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये मिलने वाले हैं. पीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय असम को कैसे पाई-पाई के लिए तरस तरस कर रखा जाता था. पीएम ने कहा कि पीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में असम को सिर्फ 10 हजार करोड़ रुपये मिलते थे. अब भाजपा सरकार में असम को कांग्रेस सरकार के मुकाबले पांच गुना ज्यादा रुपये मिल रहे हैं. 

'दुश्मन के घर में घुसकर जवाब देता है आज का भारत'

पीएम ने कहा कि आज का भारत न सिर्फ अपनी सीमाओं के सशक्त कर रहा है बल्कि देश के दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब भी देता है. पीएम मोदी ने कहा कि आज ही पुलवामा हमले की बरसी है मैं इस हमले में जान गंवाने वाले मां भारती के वीर सपूतों को नमन करता हूं इस आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस तरह आतंकियों को सजा दी वो पूरी दुनिया ने देखा है और कुछ लोग आज भी कांप रहे हैं. आपने भारत की ये शक्ति ऑपरेशन सिंदूर में भी देखी है.

ये भी पढ़ें: PM Modi Assam Visit: पूर्वोत्तर में आपात लैंडिंग सुविधा की हुई शुरुआत, पहली बार उतरा पीएम मोदी का विमान

Advertisment