भारतीय पासपोर्ट की बढ़ी ताकत, हेनले इंडेक्स में 10 पायदान की छलांग; अब 56 देशों में मिलेगा वीजा-फ्री ट्रैवल का मौका

Henley Passport Index 2026: भारतीय पासपोर्ट को लेकर अच्छी खबर है. हेनले इंडेक्स में भारत 10 पायदान चढ़कर 75वें स्थान पर पहुंच गया है. अब भारतीय नागरिक 56 देशों में वीजा-फ्री या आसान एंट्री के साथ यात्रा कर सकते हैं.

Henley Passport Index 2026: भारतीय पासपोर्ट को लेकर अच्छी खबर है. हेनले इंडेक्स में भारत 10 पायदान चढ़कर 75वें स्थान पर पहुंच गया है. अब भारतीय नागरिक 56 देशों में वीजा-फ्री या आसान एंट्री के साथ यात्रा कर सकते हैं.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Indian Passport

Henley Passport Index 2026: भारत के लिए पासपोर्ट रैंकिंग को लेकर बड़ी खुशखबरी आई है. हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा जारी ताजा हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index) में भारत 75वें स्थान पर पहुंच गया है. पिछले साल भारत 85वें नंबर पर था, यानी इस बार 10 पायदान का शानदार सुधार हुआ है. इससे पहले 2024 में भारत 80वें स्थान पर था और फिर गिरकर 85वें नंबर तक पहुंच गया था. अब एक बार फिर रैंकिंग में सुधार दर्ज किया गया है.

Advertisment

अब 56 देशों में वीजा-फ्री

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स किसी देश के पासपोर्ट को इस आधार पर रैंक करता है कि उसके नागरिक कितने देशों में बिना पहले से वीजा लिए यात्रा कर सकते हैं. ऊंची रैंक का मतलब है ज्यादा ट्रैवल फ्रीडम और आसान अंतरराष्ट्रीय यात्रा. ताजा आंकड़ों के अनुसार भारतीय पासपोर्ट धारक अब 56 देशों में वीजा-फ्री, वीजा ऑन अराइवल या ई-वीजा सुविधा के साथ यात्रा कर सकते हैं.

रैंकिंग सुधरने से भारतीयों को क्या फायदा होगा?

इस सुधार से भारतीय नागरिकों को कई फायदे होंगे. छुट्टियों की योजना बनाना आसान होगा, बिजनेस ट्रैवल में सहूलियत मिलेगी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा. एशिया, कैरिबियन, अफ्रीका और ओशिनिया के कई देश भारतीय नागरिकों को आसान एंट्री की सुविधा दे रहे हैं, जिससे ग्लोबल मोबिलिटी में सुधार हुआ है.

यहां देखें अलग-अलग कैटेगरी के देश

वीजा फ्री:- वीजा फ्री देशों की सूची में अंगोला, बारबाडोस, भूटान, ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड, कूक आइसलैंड, डोमनिका, फिजी, ग्रेनाडा, हेती, जमैका, कजाकिस्तान, केन्या, किरीबाती, मकाओ, मलेशिया, मोरिशियस, माइक्रोनेशिया, मोंटेसेराट, नेपाल, फिलिपिंस, रेवांडा, सेनेगल, सेशेल्स (ETA), सेंट किट्स और नेविस (ETA), थाइलैंड, त्रिनाद और टोबोगो, वानुअतु, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस  शामिल है. 

वीजा ऑन अराइवल:- वीजा ऑन अराइवल देशों की सूची में बुरुंदी, कंबोडिया, कैप वर्दे आइसलैंड, कोमोरो आइसलैंड, जीबोटी, इथोपिया, गिनी-बिसाऊ, इंडोनेशिया, जोर्डन, लाओस, मैडागास्कर, मालदीव, मार्शल आइसलैंड, मंगोलिया, मोज़ाम्बिक, म्यांमार,नियू, पलाउ आइसलैंड, कतर, समोआ, सेरा लिओन, श्रीलंका, सेंट लुसिया, तंजानिया, टीमोर लेस्टे, तुवालू, जिम्बावे शामिल हैं. 

ई-वीजा:- ई-वीजा देशों की सूची में शामिल हैं- रशियन फेडरेशन, साओ टोमे एंड प्रिंसिपे, सिंगापुर, सोमालिया, साउथ अफ्रीका, साउथ सूडान, सेंट हेलेना, सूरीनाम, सीरिया, ताजिकिस्तान, दबहामासटोगो, तुर्की, युगांडा, यूक्रेन, उज्बेकिस्तान, वियतनाम, जाम्बिया, अल्बेनिया, अंगुलिया, एटीगुआ और बरबुडा, अरमेनिया, अजरबैजान, बहरीन, बांग्लादेश, बेनिन, बोलविया, बोट्सवाना, ब्रूकीना फासो, कैमरून, कोलंबिया, कॉन्गो, क्यूबा, इक्वेटोरियल गिनी, गैबोन, जॉर्जिया, गिनी, क्रिगीस्तान, मॉरिटानिया, मोलडोवा, मौरोक्को, नामीबिया, नाइजिरिया, ओमान जैसे देश शामिल हैं. 

2006 में भारत की सबसे अच्छी रैंकिंग

हालांकि भारत अपनी अब तक की सबसे अच्छी रैंकिंग से अभी भी पीछे है. भारतीय पासपोर्ट की सर्वोच्च रैंक 71वीं रही है, जो साल 2006 में हासिल की गई थी. इसके बाद कई सालों तक रैंकिंग में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और यह 80 के आसपास बनी रही.

यह भी पढ़ें- India-AI Impact Summit 2026: AI के भविष्य पर मंथन के लिए भारत बनेगा वैश्विक मंच, नई दिल्ली में 20 देशों के शीर्ष नेता होंगे शामिल

indian passport ranking Henley passport index national news
Advertisment