India-AI Impact Summit 2026: AI के भविष्य पर मंथन के लिए भारत बनेगा वैश्विक मंच, नई दिल्ली में 20 देशों के शीर्ष नेता होंगे शामिल

India-AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली में 16-20 फरवरी को यह कार्यक्रम आयोजित होगा. इसमें 20 देशों के शीर्ष नेता, 45 से अधिक प्रतिनिधिमंडल और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी शामिल होंगे. सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य पर चर्चा होगी.

India-AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली में 16-20 फरवरी को यह कार्यक्रम आयोजित होगा. इसमें 20 देशों के शीर्ष नेता, 45 से अधिक प्रतिनिधिमंडल और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी शामिल होंगे. सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य पर चर्चा होगी.

author-image
Deepak Kumar
New Update
AI-impact-summit

India-AI Impact Summit 2026: भारत की राजधानी नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक India-AI Impact Summit 2026 का आयोजन किया जा रहा है. यह एक बड़ा वैश्विक सम्मेलन है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य, उसके उपयोग और चुनौतियों पर चर्चा होगी. इस समिट में दुनिया के 20 देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या उपराष्ट्रपति हिस्सा लेंगे. इसके अलावा 45 से अधिक देशों के मंत्री स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे.

Advertisment

कौन-कौन होंगे शामिल?

इस सम्मेलन में प्रमुख नेताओं में और शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक, एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेट्टेरी ऑर्पो और ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यिरियाकोस मित्सोताकिस भी आ रहे हैं.

इसके अलावा कजाखस्तान के प्रधानमंत्री ओलझास बेक्टेनोव, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके भी शिरकत करेंगे. स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन, नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री डिक स्कोफ और यूएई के अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

कार्यक्रम के बारे में जानकारी

यह समिट नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा. इसे भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा India AI Mission के तहत आयोजित किया जा रहा है. माना जा रहा है कि ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला यह पहला बड़ा एआई वैश्विक सम्मेलन है. इस आयोजन के जरिए भारत दुनिया को एआई के क्षेत्र में अपनी ताकत और नेतृत्व क्षमता दिखाएगा.

यह भी पढ़ें- सेवा तीर्थ में पहले ही दिन पीएम मोदी ने लिए बड़े फैसले, इन योजनाओं को दी मंजूरी

national news
Advertisment