सेवी तीर्थ में पहले ही दिन पीएम मोदी ने लिए बड़े फैसले, इन योजनाओं को दी मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजधानी में बने ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया. इस आधुनिक प्रशासनिक परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजधानी में बने ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया. इस आधुनिक प्रशासनिक परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO)

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
PM Modi Seva Teerth

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजधानी में बने ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया. इस आधुनिक प्रशासनिक परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट और कैबिनेट सेक्रेटेरिएट को एकीकृत रूप से स्थापित किया गया है. उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने ‘सेवा तीर्थ’ की पट्टिका का अनावरण किया और परिसर की दीवार पर अंकित आदर्श वाक्य ‘नागरिक देवो भव’ को शासन की नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बताया. खास बात यह है कि सेवा तीर्थ के पहले ही दिन पीएम मोदी ने कई अहम फैसले लिए. 

Advertisment

पहले दिन लिए गए 4 बड़े फैसले

नए परिसर से कामकाज शुरू करते ही प्रधानमंत्री ने सेवा की भावना को दर्शाने वाले चार महत्वपूर्ण निर्णयों पर हस्ताक्षर किए. ये फैसले किसानों, महिलाओं, युवाओं और स्टार्टअप क्षेत्र पर केंद्रित हैं.

1. पीएम राहत योजना: दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस इलाज

प्रधानमंत्री ने ‘PM RAHAT’ योजना को मंजूरी दी. इस योजना के तहत सड़क या अन्य दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा. उद्देश्य है कि आपात स्थिति में पैसों की कमी के कारण इलाज में देरी न हो और अधिक से अधिक जानें बचाई जा सकें.

2. ‘लखपति दीदी’ लक्ष्य दोगुना

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए सरकार ने ‘लखपति दीदी’ अभियान का लक्ष्य 3 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़ कर दिया है. इस पहल के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जाएगा.

3. किसानों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में बढ़ोतरी

कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड की राशि 1 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये कर दी गई है. इससे भंडारण, कोल्ड चेन और ग्रामीण कृषि ढांचे में निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा.

4. स्टार्टअप इंडिया के लिए ‘फंड ऑफ फंड्स 2.0’

युवा उद्यमियों और नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए Startup India के तहत ‘फंड ऑफ फंड्स 2.0’ को मंजूरी दी गई है. इसका उद्देश्य नवाचार, रिसर्च और रोजगार सृजन को गति देना है.

‘सेवा’ से ‘शासन’ तक का संदेश

सरकार का कहना है कि ‘सेवा तीर्थ’ सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि जनसेवा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है. पहले दिन लिए गए फैसलों से यह संकेत दिया गया है कि नई कार्यसंस्कृति में संवेदनशीलता, गति और समावेशन को प्राथमिकता दी जाएगी.

यह भी पढ़ें -अब 'सेवा तीर्थ' के नाम से जाना जाएगा PMO, मोदी सरकार ने गुलामी की एक और निशानी को बदला

INDIA
Advertisment