/newsnation/media/media_files/2026/02/27/draupadi-murmu-rajasthan-visit-2026-02-27-06-16-19.jpg)
Photograph: (President of India X)
Rajasthan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने राजस्थान दौरे पर गुरुवार (26 फरवरी) शाम जैसलमेर पहुंचीं. यहां उनका स्वागत राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया. वायुसेना स्टेशन पर औपचारिक स्वागत के बाद उनका काफिला आर्मी स्टेशन पहुंचा, जहां वह रातभर ठहरीं. आज (27 फरवरी) सुबह राष्ट्रपति जैसलमेर वायुसेना स्टेशन से स्वदेशी फाइटर हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में उड़ान भरेंगी. बता दें कि एलसीएच प्रचंड भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर है. इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने तैयार किया है. यह हेलीकॉप्टर रेगिस्तान, पहाड़ और ऊंचाई वाले इलाकों में भी प्रभावी तरीके से काम कर सकता है. इसकी खास बात यह है कि यह 5,000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर भी उड़ान और संचालन करने में सक्षम है.
वायु शक्ति अभ्यास में राष्ट्रपति देखेंगी भारतीय वायुसेना की ताकत
जानकारी के मुताबिक, शाम को राष्ट्रपति मुर्मू पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित ‘वायु शक्ति’ अभ्यास में शामिल होंगी. वायु शक्ति अभ्यास के दौरान भारतीय वायुसेना अपनी मारक क्षमता और आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन करेगी. यह कार्यक्रम भारत-पाकिस्तान सीमा के पास आयोजित किया जा रहा है, इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
Governor of Rajasthan Shri Haribhau Kisanrao Bagde and Chief Minister Shri Bhajanlal Sharma received President Droupadi Murmu on her arrival at Jaisalmer, Rajasthan. pic.twitter.com/W1krIDz69L
— President of India (@rashtrapatibhvn) February 26, 2026
चांदन से पोकरण तक पूरे इलाके को अस्थायी रूप से नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है. पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं. सीमा क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सके.
राफेल-सुखोई में उड़ान भर चुकी हैं राष्ट्रपति
राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले भी लड़ाकू विमानों में उड़ान भर चुकी हैं. अक्टूबर 2023 में उन्होंने अंबाला वायुसेना स्टेशन से राफेल में उड़ान भरी थी. वहीं अप्रैल 2023 में तेजपुर (असम) में सुखोई-30 एमकेआई में लगभग 30 मिनट की उड़ान भरी थी. इस तरह वह अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति बन चुकी हैं.
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला एयरबेस से राफेल में भरी उड़ान, फाइटर प्लेन सूट पहनकर रच दिया इतिहास
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us