'लोकसभा में पहली बार विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया', भोपाल में किसान महाचौपाल के दौरान बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Bhopal: कांग्रेस ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किसान महाचौपाल का आयोजन किया. इस दौरान सरकार पर जमकर निशाना साथा और कहा कि मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया.

Rahul Gandhi in Bhopal: कांग्रेस ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किसान महाचौपाल का आयोजन किया. इस दौरान सरकार पर जमकर निशाना साथा और कहा कि मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया.

author-image
Suhel Khan
New Update
Rahul Gandhi in Bhopal

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी Photograph: (YouTube/Rahul Gandhi)

Rahul Gandhi in Bhopal: कांग्रेस अध्यक्ष मल्किकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भोपाल में किसान महाचौपाल का आयोजन किया. इस दौरान राहुल गांधी ने कार्यक्रम में पहुंचे किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि, राहुल गांधी ने कहा कि संसद में आपने मेरा भाषण देखा. राहुल गांधी ने कहा कि प्रेसिडेंट एड्रेस होता है. उसमें हर साल राष्ट्रति का भाषण होता है उसके बाद पहला स्पीकर विपक्ष का नेता होता है, ये हर साल हुआ है.

Advertisment

मैं राष्ट्रीय सुरक्षा की बात कर रहा था- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया. कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैं वहां राष्ट्रीय सुरक्षा की बातद कर रहा था, लेकिन सदन में मुझे बोलने नहीं दिया गया. राहुल गांधी ने कहा कि चार-पांच घंटे तक मुझे बोलने नहीं दिया गया. मेरा विरोध किया गया. अगले दिन भी मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया.

अमेरिकी ट्रेड डील को लेकर क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी ने कहा कि मुझे लोकसभा में क्यों नहीं बोलने दिया गया. इसके पीछे की वजह अमेरिका की डील थी. राहुल गांधी ने कहा कि चार महीने के लिए हिंदुस्तान और अमेरिका का समझौता रुका हुआ था. उसके पीछे की वजह कृषि थी. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार नहीं चाहती थी कि अमेरिका की बड़ी-बड़ी कंपनियां सोया, कपास, गुटका हिंदुस्तान में बेच पाएं, दाल हिंदुस्तान में बेच पाएं. हिंदुस्तान का कोई किसान नहीं चाहता. कोई राजनेता नहीं चाहता और हिंदुस्तान की सरकार भी नहीं चाहती थी. इसलिए चार महीने तक चर्चा बंद पड़ी रही.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं सदन में दो तीन चीजें और कहना चाहता था मेरे भाषण खत्म होते ही प्रधानमंत्री लोकसभा से चले गए. राहुल गांधी ने कहा कि ये डील चार महीने रुकी हुई थी, प्रधानमंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रपति को कॉल किया. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर इसके बारे में बताया.

ये भी पढ़ें: सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के बाद बोले राहुल गांधी- 'मुझ पर लगे आरोप राजनीति से प्रेरित', कल भिवंडी कोर्ट में होना है पेश

rahul gandhi
Advertisment